Nirbhik Nazar

CM योगी ने उत्तराखंड को सौंपा होटल अलकनंदा, खत्म हुआ 21 साल पुराना परिसंपत्ति विवाद

हरिद्वार: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इस समय उत्तराखंड की तीन दिवसीय यात्रा पर गए हैं. उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह पहला उत्तराखंड दौरा है. सीएम के इस दौरे से दोनों राज्यों के बीच चल रहे कई साल पुराने मामलों का भी समाधान हो गया है.

पुराना विवाद खत्म

दोनों राज्यों ने 21 साल पुराने विवाद को खत्म कर लिया है. दोनों राज्यों के बीच संपत्ति बंटवारे का जो फॉर्मूला निकला है, उसके मुताबिक उत्तराखंड को अलकनंदा होटल मिला. यूपी ने अपने हिस्से में भागीरथी होटल बनाया. बता दें कि उत्तराखंड सन 2000 में यूपी से अलग होकर नया राज्य बना था.

सीएम धामी ने क्या कहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, उत्तराखंड के गठन के बाद से, कुछ ऐसे मुद्दे थे जो सरकार बदलने के कारण अनसुलझे रह गए थे. हमने उनमें से अधिकांश को हल कर लिया है, जबकि सिंचाई से संबंधित कुछ मुद्दों को यूपी के साथ जल्द ही हल किया जाएगा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *