Nirbhik Nazar

खुल चुके गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी ने दी तीर्थयात्रियों को शुभकामनायें

देहरादूनगंगोत्री-यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद अब यात्रा अपने पूरे खुमार पर है। हालांकि अभी बदरीनाथ धाम के कपाट खुलना अभी बाकी है। आगामी आठ मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद यात्रा अपने पूर्ण स्वरूप में आ जाएगी। चारधाम यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। केदारनाथ धाम दर्शन के लिए अब तक सबसे ज्यादा 226173 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। वहीं चारधाम सहित हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक कुल 653963 श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। राज्य सरकार की तरफ से यात्रा के लिए कोविड जांच की निगेटिव रिपार्ट साथ लाने की बाध्यता नहीं रखी गई है। ऐसे में इस बार यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल भगवान केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार सुबह 6:25 बजे खोल दिए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्क।र सिंह धामी मौजूद रहे। मंंदिर की दस क्विंटल फूलों के साथ ही लाइटिंग से भव्य सजावट की गई है। पहले दिन दर्शनों के लिए 15 हजार से अधिक यात्री केदारनाथ धाम व यात्रा पड़ावों पर पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पर्यटन धर्मस्व संस्कति मंत्री सतपाल महाराज ने श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी। कहा कि केदारनाथ भगवान की कृपा जनमानस पर बनी रहे। उल्लेखनीय है कि कपाट खुलने की प्रक्रिया के अंतर्गत केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली दो मई को शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से पैदल मार्ग से चलकर गुप्तकाशी, फाटा, गौरीकुंड होते हुए पाचं मई की शाम को धाम पहुंची थी। शुक्रवार छह मई को धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खुल गए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *