Nirbhik Nazar

बंगाल में अमित शाह का ऐलान- कोरोना खत्म होने के बाद लागू करेंगे नागरिकता कानून; ‘दीदी’ पर बोला हमला

सिलिगुड़ी: दो दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता कानून को लागू करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कोरोना के खत्म होने के बाद नागरिकता कानून  को लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि, ‘ TMC सीएए के बारे में अफवाहें फैला रही है कि इसे जमीन पर लागू नहीं किया जाएगा, लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि जैसे ही कोरोना की लहर समाप्त होगी हम सीएए (CAA) को लागू करेंगे.

अमित शाह ने टीएमसी प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा ममता दीदी घुसपैठ चाहती हैं, लेकिन CAA एक हकीकत है, जिसको अमल में लाया जाएगा.  उन्होंने कहा कि ममता दीदी आपको 3 बार चुनने के बाद भी आप नहीं सुधर रही हैं, जब तक आप बंगाल की जनता पर अत्याचार, भ्रष्टाचार, कटमनी और सिंडिकेट का राज खत्म नहीं करेंगी तब तक भाजपा अपनी लड़ाई चालू रखेगी. शाह ने कहा कि चुनाव के बाद यहां जो हिंसा हुई उसके बाद मानवाधिकार आयोग ने कहा कि बंगाल में कानून का राज नहीं है बल्कि यहां जो सत्ता में है उनकी इच्छा का राज है. यहां 101 लोगों की हत्या कर दी, 1829 लोग घायल हुए और 161 से ज्यादा मुकदमों में टीएमसी के गुंडे अपराधी पाए गए.

 

पश्चिम बंगाल की सीएम पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि देशभर में कुछ भी होता है तो ममता दीदी टीएमसी का डेलीगेशन भेजती हैं. दीदी, बीरभूम में 8 महिलाओं और 1 बच्चे को जिंदा जला दिया गया, वहां आपने डेलीगेशन क्यों नहीं भेजा? बीरभूम वाले आपके लोग नहीं हैं क्या? उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को आर्थिक रूप से कंगाल कर दिया है. 1947 में बंगाल का देश की जीडीपी में 30% हिस्सा था जो 2022 में घटकर 3.3% कर दिया गया. ममता दीदी क्या आप बंगाल की जनता को जवाब देंगी?

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *