Nirbhik Nazar

राजभर का दावा: 2024 के चुनाव में भाजपा के खिलाफ उतरेगा महागठबंधन, ममता, अखिलेश, अरविन्द, लालू और उद्धव को एक साथ लाने का होगा प्रयास

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रविवार को लखनऊ में बड़ा दावा किया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी के लखनऊ में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन करने के दौरान भाजपा के खिलाफ लोकसभा चुनाव 2024 में कई दलों के महागठबंधन के उतरने की तैयारी की जानकारी दी।

लखनऊ में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। इस शिविर में पार्टी की जिला इकाइयों के कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने इसका समापन किया। उन्होंने इस दौरान सभी में जोश भरने के साथ ही लोकसभा 2024 की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया। राजभर ने सभी को इंटरनेट मीडिया पर बेहद सक्रिय होने के साथ ही जमीनी स्तर पर मोर्चा भी संभालने को कहा। इस दौरान उन्होंने सांगठनिक स्तर पर प्रदेश में पार्टी का चार जोन तय किया। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में पदाधिकारियों को पार्टी की सदस्यता बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग दी गई। हम लोग एक समान अनिवार्य और फ्री शिक्षा की जनता के बीच चौपाल लगाकर चर्चा करेंगे। हम उनको यह भी बताएंगे की सत्ता में आने के बाद हम मुफ्त इलाज देंगे, रोज़गार देंगे और प्रदेश में जातिगत जनगणना कराएंगे। गठबंधन के सभी दल साथ में 2024 का चुनाव लड़ेंगे।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 2024 का चुनाव लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बने गठबंधन के साथ ही लड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव, केशव देव मौर्य, जयंत चौधरी और संजय चौहान के साथ गठबंधन बना रहेगा। लोकसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी इस बार भागीदारी मोर्चा को भी साथ में लेगी। भारतीय जनता पार्टी की विरोधी देश भर की सभी पार्टी को लेकर लोकसभा चुनाव में इस बार देश में बड़ा गठबंधन बनेगा। राजभर ने कहा कि इसमें ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, अरविन्द केजरीवाल, लालू प्रसाद यादव और उद्धव ठाकरे सबको एक साथ लाने का प्रयास होगा। हमने तो इसको लेकर ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे और लालू यादव से मुलाकात की है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *