Nirbhik Nazar

चार धाम यात्रा मार्ग पर बुनियादी सुविधाएं देने में नाकाम है सरकार, तीर्थयात्री हैं परेशान : प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस ने चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं में भारी कमी का आरोप लगाया है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार पर लगाया है। उनके मुताबिक यात्रा मार्ग पर बुनियादी सुविधाओं का भी घोर अभाव है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माहरा पिछले कुछ दिनों से गढ़वाल मंडल के भ्रमण पर थे। वे आज गढ़वाल भ्रमण कर राजधानी देहरादून पहुंचे हैं। यहां उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण दो साल बाद चार धाम की यात्रा इस बार शुरू हुई है। इस यात्रा में देश-विदेश से श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं।

माहरा ने बातचीत में बताया कि देश भर से आ रहे श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग पर बुनियादी जरूरतों के लिए भी तरसना पड़ रहा है। यही नहीं यात्रा शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं और कई श्रद्धालुओं की मौत दुखद खबर आने लगी है। इनमें से अधिकांश में श्रद्धालुओं को समय पर इलाज नहीं मिल पाया है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि यात्रा मार्ग पर रोज हादसे हो रहे हैं। इसे रोकने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। डबल इंजन की सरकार इन सबका इंतजाम करने में विफल रही है। कांग्रेस सरकार को आगाह करती है कि वे जल्द यात्रा मार्ग पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं करें नहीं तो पार्टी आन्दोलन करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने बद्रीनाथ धाम पर बोला कि वहां मास्टर प्लान के नाम पर लोगों के घर उजाड़ दिए हैं। दो सालों से स्थानीय लोगों के पास रोजगार नहीं था। इस बार यात्रा शुरू होने पर उन्हें उम्मीद जगी थी। लेकिन सरकार ने लोगों का घर उजाड़ कर उन्हें सड़कों पर ला दिया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *