Nirbhik Nazar

20 साल से एक ही शख्स भेज रहा है धमकी भरा पत्र ! लिखावट से खुली पोल…

हरिद्वार: रुड़की रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी वाले पत्र की लिखावट की जांच की गई तो पता चला कि यह पत्र भी शरारत ही है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 20 सालों से वही व्यक्ति ऐसे पत्र भेज रहा है। मामले में हरिद्वार पुलिस को निर्देशित किया गया है कि उसकी तलाश की जाए। समय-समय पर ऐसे पत्र मिलते रहे हैं। इनसे पुलिस सतर्क भी हो जाती है। ताजा मामले में भी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन का कमांडर बताया है। इस बीच पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि इस पत्र की लिखावट से शुरुआती तौर पर यह भी शरारत मालूम पड़ती है।


20 सालों से इसी लिखावट के पत्र मिलते आए हैं। यह व्यक्ति मानसिक अस्वस्थ माना जा रहा है। हालांकि, उन्होंने इस मामले में सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने बताया कि यह शरारत लग रही है, मगर यह मतलब नहीं कि सुरक्षा में कोई लापरवाही की जाए। जिला पुलिस को सभी सभी जगह वाजिब चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *