Nirbhik Nazar

मनपसंद का खाना न मिलने से पति के सर पर हुआ खून सवार, पत्नी पर कर दिया कुल्हाड़ी से वार…

लखनऊ: मोहनलालगंज के गणेश खेड़ा में एक युवक की पत्नी ने उसके मन का खाना नहीं बनाया। इस पर तमतमाते हुए पति ने कुल्हाड़ी से पत्‍नी पर ताबड़तोड़ वार कर उसे अधमरा कर दिया। घायल को क्षेत्र स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गणेशखेड़ा में रहने वाला सुभाष चंद्र गौतम प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार रात पत्नी लक्ष्मी ने मन का खाना नहीं बनाया तो उसकी नोकझोंक शुरू हो गई। इस दौरान सुभाष कुल्हाड़ी लेकर आया और उसने लक्ष्मी पर हमला बोल दिया। हमले से चीख-पुकार करती हुई लक्ष्मी खून से लथपथ होकर घर में गिर पड़ी। आस पड़ोस के लोग जब तक दौड़े सुभाष भाग निकला। मोहल्ले वालों की मदद से पुलिस ने घायल लक्ष्मी को अस्पताल पहुंचाया है। जहां, डाक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे भर्ती कर लिया। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि आरोपित सुभाष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

भागने की फिराक में था आरोपित, बस स्टैंड के पास से पकड़ा गया : पुलिस आरोपित सुभाष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। इस बीच उसकी लोकेशन बस स्टैंड पर मिली। पुलिस टीम बस स्टैंड पहुंची। वहां पर घेराबंदी कर आरोपित सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने लक्ष्मी के होश आने पर उनके बयान दर्ज किए। बयान के बाद पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *