Nirbhik Nazar

सीएम पुष्कर सिंह धामी के हेलिकॉप्टर की करानी पड़ी आपात लैंडिंग, जानिए कारण…

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हादसों का सिलसिला जारी है। दरअसल, मुख्यमंत्री धामी के प्राइवेट हेलीकॉप्टर की पंतनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से देहरादून वापस लौट रहे थे। अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद अंधड़ और बारिश के बीच मौसम खराब होने पर पंतनगर में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

अहम बैठक के लिए जा रहे थे  

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे, लेकिन तभी उनके विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

बताया जा रहा है कि नागरिक उड्डयन विभाग की ये अहम बैठक होने वाली थी। इस विभाग में हो रहे कामों के संबंध में सीएम बैठक के दौरान अधिकारियों से जानकारी लेने वाले थे।

इस वजह से हुई आपातलैंडिंग  

सूत्रों ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की आपातलैंडिंग हुई। उत्तराखंड में सोमवार से ही मौसम खराब है और बारिश हो रही है, जिसकी वजह से आसमान में बादल घेरे हुए हैं। ऐसे में हेलिकॉप्टर आगे नहीं बढ़ पाया, जिसके वजह जोखिम नहीं उठाते हुए से पंतनगर एयरपोर्ट पर ही लैंडिंग करानी पड़ी। अब जैसे ही मौसम साफ होगा तो दोबारा विमान उड़ान भरेगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *