Nirbhik Nazar

रण है तैयार: BJP भर रही जीत की हुंकार, CONG के स्टारप्रचारक लाएँगे चंपावत मे बहार ? AAP ने लड़ाई से पहले ही डाल दिये हथियार !

देहरादून: उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर 31 मई को होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस ने भी कमर कस ली है. भले ही कांग्रेस अंतर्कलह से जूझ रही हो फिर भी बीजेपी के प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस पूरी तैयारी के मुड़ में नजर आ रही हैं. पुष्कर सिंह धामी अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं और कल यानि 11 मई को च्मपावत उपचुनाव के लिए उतारी गई कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी नामांकन करेंगी। आपको बता दें कांग्रेस ने चंपावत उपचुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची में केंद लेकर राज्य तक के नेताओं का नाम शुमार किया है. खास बात यह है कि इस चुनाव के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव का नाम भी स्टार प्रचारक में शामिल है. इसके अलावा उत्तराखंड से भी करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सहित कई दिग्गज धामी के खिलाफ प्रचार कर कांग्रेस की नीतियों का गुणगान करेंगे। वहीं बीजेपी का कहना है की कांग्रेस किसी को भी ले आए जीतने वाली नहीं है कांग्रेस ने चंपावत मे ऐसा प्रत्याशी दिया है जो बहुत ही कमजोर है। बीजेपी का कहना है की निर्मला की बजाय अगर कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लड़ते तो मज़ा आता बीजेपी का कहना है की कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रचार करने नहीं बल्कि घूमने आ रहे हैं क्योंकि उन्हे मालूम है की सूबे के मुखिया पुष्कर धामी वहाँ जीत रहे हैं। आपको बता दें बीजेपी लगातार चंपावत मे अपनी जीत का दावा कर रही है।

वही चंपावत उपचुनाव मे अब दो ही पार्टियों की टक्कर रह गई है बीजेपी कांग्रेस लेकिन बीजेपी कांग्रेस को कमजोर समझ रही है बीजेपी नेताओं के मुताबिक कांग्रेस ने उपचुनाव का ऐसा प्रत्याशी दिया है जिसका जितना संभव नहीं है। वहीं कांग्रेस का कहना है की अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी क्योंकि सीएम को कांग्रेस खटीमा मे हरा चुकी है यही हाल चंपावत मे भी जनता पुष्कर सिंह धामी का करेगी और निर्मला गहतोड़ी बहुत अच्छे वोटों से जीत दर्ज करेगी वहीं प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस का कहना है की जनता का साथ हमारी महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के साथ है हमने सिम धामी के सामने महिला प्रत्याशी को उतार कर मात्र शक्ति का सम्मान किया है और हमे उम्मीद है की चंपावत की महिलाएं निर्मला को ही वोट देंगी।

वहीं जीत का दावा कर रही आम आदमी पार्टी लड़ाई लड़े ही बिना हथियार डाल चुकी है आप ने साफ कर दिया है की वो चंपावत उपचुनाव नहीं लड़ेगी। अब टक्कर दो पार्टियों के बीच है चमपवात का रण तैयार है और प्रचारको का जत्था भी बीजेपी कांग्रेस तय कर चुकी हैं अब देखने वाली बात ये होगी की क्या अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस को राहुल प्रियंका जैसे स्टारप्रचारक जीत दिला पाएंगे या फिर धाकड़ धामी अपनी धमक दिखने मे कामयाब होंगे। फिलहाल तो दोनों ही पार्टियां अपनी – अपनी जीत का दावा कर रही हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *