Nirbhik Nazar

प्यार के बाद उतर गया शादी का भी खुमार ! 10 दिन पहले हुई थी प्रेमी – प्रेमिका की शादी, पति था शराब का आदि, पत्नी को मार डाला…

भिलाई/छ0ग0: 10 दिन पहले ही प्रेम विवाह करने के बाद एक युवक ने अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। आरोपित ने अपनी पत्नी को क्रूरतापूर्वक मारा। उसे मुक्के से मारा और शरीर को बुरी तरह से नोंचा। दोपहर बाद आरोपित की मां घर पर गई तो वहां का खौफनाक मंजर देखकर उसका दिल दहल गया। उसने फौरन डायल 112 पर फोन किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जामुल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हत्या की ये वारदात जामुल थाना क्षेत्र के लक्ष्मी पारा पुराना तालाब के पास की है। यहां पर आरोपित विवेक गुप्ता (30) ने अपनी ही पत्नी चित्रलेखा देवांगन (27) की नृशंस हत्या कर दी। आरोपित और मृतका का करीब चार साल से प्रेम प्रसंग था। मृतका छावनी थाना क्षेत्र के संतोषी पारा कैंप-2 की रहने वाली थी। 30 अप्रैल को आरोपित ने अपने घर पर कथा पूजा करवाकर उससे शादी की थी। इसके बाद से वो लक्ष्मी पारा जामुुल में रह रही थी। मंगलवार की दोपहर में उसकी लाश घर पर मिली। चेहरे, पीठ और सीने पर मुक्के से मारने और नाखून से नोंचने के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि उससे बहुत ही क्रूरतापूर्ण तरीके से यौनाचार किया गया था। शव करीब 12 घंटे पुराना है। इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है हत्या मंगलवार को सुबह हुई होगी। दोपहर बाद आरोपित विवेक गुप्ता की मां उसके घर गई तो वहां पर चित्रलेखा का शव देखा। आरोपित घर से गायब था। उसने फौरन डायल 112 पर फोन किया। जिसके बाद जामुल पुलिस मौके पर पहुंची।

शादी के पहले भी मृतका ने पुलिस से की थी शिकायत

मृतका चित्रलेखा देवांगन ने करीब एक महीने पहले आरोपित के खिलाफ मारपीट की शिकायत की थी। आरोपित नशे का आदी है। वो शराब के साथ ही नशीली दवाइयों का भी सेवन करता है। शिकायत के बाद जामुल पुलिस ने आरोपित को पकड़ा भी था। लेकिन, बाद में मृतका ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी और कोई कार्रवाई न करने की निवेदन किया था। आरोपित विवेक गुप्ता जामुल में ही मोबाइल की दुकान चलाता था और उसकी कुछ जमीन थी। जिसे उसने बेच दिया था।

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं

अभी तक इस हत्याकांड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा कारण

जामुल टीआइ गौरव पांडेय ने कहा कि इस हत्याकांड में आरोपित पति को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ नहीं हो सकी है। पूछताछ के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *