Nirbhik Nazar

छात्र ने लिखा प्राचार्य के नाम पत्र, – लड़कियां बिगाड़ती हैं लड़कों के नाम, कहती हैं ओम् फोम् धर्राटे काट…. (आप भी पढ़िये)

औरैया: जवाहर नवोदय विद्यालय में लड़कियों से परेशान होकर छात्रों ने गुरुजी को पत्र लिखकर अपना दर्द बयां किया है, जो इंटरनेट मीडिया के सोशल प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। परेशान छात्रों ने गुरुजी से गुहार लगाते हुए लिखा है- लड़कियां रसगुल्ला, लल्ला और डामर बुलाती हैं..। इसके अलावा पत्र बहुत कुछ ऐसा लिखा है, जिससे उनका दर्द सामने आया है।

कहां का है मामला : तैय्यापुर जवाहर नवोदय विद्यालय कैंपस के छात्रों का गुरुजी को लिखा पत्र वायरल हो रहा है। यह पत्र प्राचार्य को संबाेधित है और इसके विषय में लड़कियों को छात्रों से माफी मांगने की बात लिखी है। जिस बात से परेशान हैं वो भी लिखा है और पत्र में कहा गया है कि उन्हें लड़कियां उनके नाम से नहीं पुकारती हैं और गलत शब्द भी कहती हैं।

प्राचार्य ने कही ये बात : प्राचार्य संजीव गुप्ता ने बताया कि पत्र को संज्ञान में लिया है। दो महीने पहले यह शिकायत की गई थी। वार्डन, शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को समझाया था। 28 अप्रैल को परीक्षा समाप्त होने से जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थी अपने अपने घर चले गए हैं। उनके वापस आने पर पत्र के बाबत जानकारी की जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *