Nirbhik Nazar

अब जन सुविधा केंद्र और राशन की दुकानों पर भी मिलेंगे स्टाम्प पेपर,  पढ़िये ये खबर…

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अब स्टाम्प के लिए वेंडर की तलाश में कहीं दूर कचहरी तक नहीं जाना पड़ेगा। योगी आदित्यनाथ सरकार ने जन सुविधा केंद्रों (सीएससी) और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन की दुकानों के माध्यम से भी स्टाम्प की बिक्री करने का निर्णय किया है। सभी जगह 100 रुपये तक स्टाम्प पेपर के साथ ही ई-स्टाम्प की सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में स्टाम्प एवं निबंधन विभाग के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। स्टांप तथा पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने बताया कि अभी संपत्ति की रजिस्ट्री से लेकर किसी भी तरह के अनुबंध के लिए जरूरी स्टाम्प लेने के लिए वेंडर की तलाश में लोगों को काफी दूर तक जाना पड़ता है। सरकार ने जनता को राहत देने के लिए तय किया है कि अब 100 रुपये तक के मूल्य वाले स्टाम्प पेपर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान और सीएससी से भी बेचे जा सकेंगे।

स्टांप तथा पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल के मुताबिक स्टाक होल्डिंग कार्पोरेशन के माध्यम से सीएससी और राशन की दुकान पर 100 रुपये से ज्यादा किसी भी मूल्य के ई-स्टाम्प को लेने की भी व्यवस्था की जाएगी। मंत्री के मुताबिक अभी लगभग 15 हजार स्टाम्प वेंटर हैं। लगभग 35 हजार सीएससी से भी स्टाम्प बेचने की सुविधा होने पर लोगों को स्टाम्प के लिए कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *