Nirbhik Nazar

उपचुनाव का रण तैयार, BJP, CONG मे स्टार वार…

देहरादून: चंपावत उपचुनाव का प्रचार उरुज पर है एक तरफ जहां सीएम धामी 9 मई को नामांकन कर चुके हैं वहीं कांग्रेस की उम्मीदवार बनाई गई निर्मला गहतोड़ी ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उपचुनाव के लिए बीजेपी कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने – अपने स्टार भी तय कर दिये हैं कांग्रेस ने 30 स्टारप्रचारकों को प्रचार की ज़िम्मेदारी सौंपी है जिसमे कांग्रेस ने केंद्र से  लेकर राज्य तक के नेताओं का नाम शुमार किया है. खास बात यह है कि इस चुनाव के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव का नाम भी स्टार प्रचारक में शामिल है. इसके अलावा उत्तराखंड से भी करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सहित कई दिग्गज धामी के खिलाफ प्रचार कर कांग्रेस की नीतियों का गुणगान करेंगे।तो एक कदम आड़े बढ़ते हुए बीजेपी ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी करके स्टार वार छेड़ दिया है आपको बता दें की बीजेपी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। चंपावत विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चुनाव प्रचार गरमाने के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर भी आएंगे। इसके अलावा प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद तीरथ सिंह रावत, अजय टम्टा व अनिल बलूनी, नरेश बंसल, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के नाम शामिल हैं। यानि कांग्रेस ने 30 तो बीजेपी ने 40 स्टारप्रचारक चंपावत उपचुनाव मे उतरार दिये है। अब जल्द ही प्रचारको के आने का सिलसिला शुरू होगा और शुरू होगा स्टार वार।

दोनों ही पार्टियां जीत का दावा कर रही हैं लेकिन अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस मे एक बार फिर उच्च नेताओं की अनदेखी देखने को मिली है कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, अल्मोड़ा जिले से एक भी विधायक और चम्पावत जिले की लोहाघाट सीट से विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को स्थान नहीं मिला। कापड़ी ने ऊधमसिंहनगर जिले की खटीमा सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पराजित किया था। लेकिन कांग्रेस ने स्टारप्रचारकों की सूची से इन लोगों के नाम गायब कर विवाद को हवा दे दी है।

वहीं बीजेपी का कहना है की कांग्रेस पहले ही चुनाव मे हार स्वीकार कर ली है बीजेपी का कहना है की आज तक कांग्रेस मे अंतर्कलह खत्म नहीं हुई कांग्रेस अभी भी अंतर्कलह से जूझ रही है बीजेपी का कहना है की कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के नामांकन मे ही जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नदारद रहे तो आगे प्रचार करने क्या आएंगे बीजेपी का कहना है की भाजपा ने जो स्टारप्रचारकों की सूची जारी की है उसमे से आधे लोग चंपावत मे डेरा दाल चुके हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन तक मे हरीश रावत, करण माहरा, प्रीतम सिंह नहीं पहुंचे। बीजेपी का दावा है की कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला पिछले कई सालों से विदेश मे थी और भाजपा चंपावत उपचुनाव बहुत ही अच्छे मतों से जीत रही है।

वहीं कांग्रेस का कहना है ये कोई स्टार वार नहीं है हमारी प्रत्याशी सादगी के साथ उपचुनाव लड़ेंगी और जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस का कहना है की बीजेपी ने कांग्रेस से 10 स्टारप्रचारक उतारे हैं कांग्रेस का कहना है की जो पार्टी ज़्यादा कमजोर होती है वो ज़्यादा स्टार उतारती है जैसे बीजेपी कर रही है। अब देखने वाली बात ये होगी की जमी पर उतरे बीजेपी कांग्रेस के सितारे जनता पर कितनी चमक मार पाते हैं और प्रभावित करते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *