Nirbhik Nazar

जाम से निजात पाने के लिए प्रशासन ने शुरू की शटल सेवा, फिर भी खुश नहीं हैं पर्यटक !

मसूरी: पर्यटन नगरी मसूरी में सीजन के दौरान मीलों लंबा जाम लग जाता है जिससे कि पर्यटकों के साथ ही आम लोगों को भी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने किंक्रेग स्थित कार पार्किंग से शटल सेवा शुरू की है। मसूरी में लगातार सीजन के दौरान लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस ने किंक्रेग में बनी मल्टी लेबल पार्किंग में मसूरी घूमने आने वाली बसो व टेपो टेªवलर को निःशुल्क पार्किग की सुविधा उपलब्ध करायी है व वहां से मसूरी के लिए शटल सेवा शुरू की है। जिससे बड़े वाहनों को वहीं पर पार्क कर टैक्सी या होटल की गाड़ी से ही पर्यटकों को मसूरी ले जाया जाएगा ताकि शहर में लगने वाले जाम से राहत मिल सके।

हालांकि इस सेवा से पर्यटकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। लेकिन फिलहाल पुलिस व्यवस्था बनाने में लगी हुई है और यहां से पर्यटको वाहनों से मसूरी पहुंचाया जा रहा है। इस सेवा के अंतर्गत जहां टैक्सी चालकों का भी आमदनी का जरिया बना है वही दूसरी ओर काफी हद तक पार्किंग की समस्या से भी निजात मिलने की उम्मीद है। गुजरात से गुजरात से आए पर्यटक धर्मेंद्र भाई पटेल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मसूरी घूमने आए हैं और प्रशासन द्वारा जो व्यवस्था की गई है उससे वह काफी खुश है। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था से शहर वासियों के साथ ही पर्यटकों को भी जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। वही गुजरात से ही आए पर्यटक सुषमा पटेल ने बताया कि वही यहां के मौसम से अभिभूत हैं और उन्हें कतई एहसास नहीं हो रहा है कि वह 1 घंटे से सड़क पर ही खड़े हैं उन्होंने कहा कि प्रशासन जो भी व्यवस्था करेगा और पर्यटकों के हित की थी करेगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *