Nirbhik Nazar

अशुद्ध पानी को 2 मिनट में पीने योग्य बना देगी बोतल, भारतीय वैज्ञानिकों ने तैयार की तकनीक, पढ़िये पूरी खबर…

कानपुर: इन प्रचंड गर्मियों में पानी मिलना किसी वरदान से कम नहीं है. इससे भी बड़ा वरदान है शुद्ध पीने योग्य पानी मिलना. इन गर्मियों में देश के कई इलाकों में पानी की घोर कमी देखने को मिल रही है. ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों को गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ता है. पानी साफ करने के लिए जो मशीने आती हैं वह काफी महंगी होती हैं और बिजली से चलती हैं और बिजली की समस्या दूर-दराज के इलाकों में बहुत ज्यादा है. ऐसे में आईआईटी के ऐसा समाधान लेकर आई है, जिससे लोगों को कम लागत में शुद्ध जल पीने को मिलेगा. आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) ने पानी को साफ करने की प्रक्रिया में क्रांति लाने के लिए एक बिल्कुल नया उपकरण विकसित किया है. यह उपकरण मात्र दो रुपये प्रति लीटर की लागत पर पानी को कार्बन मुक्त कर देगा. बड़ी बात यह है कि इस उपकरण की मेंटेनेंस लागत भी शून्य है. ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि भविष्य में यह शुद्ध पानी की समस्या को दूर कर देगी.

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर इस उपकरण को विकसित किया है. यह उपकरण पानी की अशुद्धियों को दूर करने के साथ ही उसकी गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी देगा. इस तकनीक को ‘ए वेसल एंड ए मेथड फॉर प्यूरीफाइंग वाटर एंड मॉनीटरिंग क्वालिटी ऑफ वाटर’ नाम दिया गया गया है. डिवाइस में बने शुद्धिकरण जार में आयन एक्सचेंज रेजिन युक्त द्रव्य होता है

, जो अशुद्धियों को सोख लेता है और अकार्बनिक प्रदूषण मुक्त पानी उपलब्ध कराता है. अच्छी बात यह है यह उपकरण दूर-दराज के इलाकों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि इसे बिना बिजली के भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इस डिवाइस का इस्तेमाल पीने योग्य पानी के अलावा घाद्य एवं पेय उद्योग, अपशिष्ट जल का पुन: उपयोग (Water Recycling),विआयनीकृत पानी के उत्पादन और कृषि जल निगरानी में भी किया जा सकता है. आईआईटी में पृथ्वी विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. इंद्र शेखर सेन ने बताया कि यह डिवाइस एक बोतल की तरह है. इस बोतल में पानी भरकर दो मिनट तक हिलाने से पानी अशुद्धियां दूर हो जाती हैं.

इस तरह से पानी को साफ करने की लागत दो रुपये प्रति लीटर आती है. इस एक उत्पाद की मदद से पानी को साफ करने के साथ ही अशुद्धियों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है. इस डिवाइस का पेटेंट करवा दिया गया है और यह जल्द ही बाजार में उपलब्ध भी होगी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *