Nirbhik Nazar

धाकड़ धामी की धमक, चारधाम यात्रा से किया VIP कल्चर खत्म, तीर्थयात्रियों से किया ये आग्रह, सुनिए क्या बोले धामी (VIDEO)

देहरादून: चारधाम यात्रा पर पहुंचने वाले यात्रियों ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बढ़चढ़ लोगों ने इस बार चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। केदारनाथ के कपाट खुलने के एक दिन पहले ही करीब 20 हजार से अधिक लोग दर्शन के लिए पहुंचे थे। चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का उत्तराखंड सरकार की ओर से पूरा ध्यान भी रखा जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी लोगों से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील भी की है। उन्होंने कहा, मैं सभी से अपील करता हूं जब कि वे पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाते, तब तक अपनी यात्रा शुरू न करें।

चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने बताया कि पहले के समय में वीआईपी श्रेणी के दर्शन होते थे, लेकिन अब यहां कोई वीआईपी नहीं होगा। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी ने बताया कि प्रशासन और मंत्री चारधाम की व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। कोरोना के चलते दो साल बाद शुरू हुई यह यात्रा उनके लिए एक चुनौती है। सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे लोगों की भीड़ को लेकर हम होटल मालिकों, कैब ड्राइवरों, टूर गाइडों से भी मिले हैं। हमे बताया गया है कि लगभग डेढ़ महीने पहले सभी गाड़ियां और होटल बुक हो गए थे। सीएम धामी ने युवाओं से अनुरोध करते हुए कहा, चारधाम यात्रा में खड़े बूढ़े और जरूरतमंदों को कतार में आगे बढ़ने दें।

केदारनाथ और यमुनोत्री मार्ग पर NDRF तैनात

चारधाम यात्रा में मदद के लिए केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ की टीम भेज दी है। ये टीम केदारनाथ और यमुनोत्री मार्ग पर यात्रियों को पेश आने वाली दिक्कतों को दूर करने में मदद करेगी। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर यात्रियों को तत्काल दूसरे स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने बताया कि चार धाम यात्रा में पहली बार केंद्र सरकार की ओर से एनडीआरएफ की टीम भेजी गई है। अब केंद्र की एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम किसी भी स्थिति से निपटने को हमेशा मुस्तैद रहेंगी। यात्रा अब पूरी तरह व्यवस्थित हो गई है। शुरुआती दिनों में आमतौर पर भीड़ अधिक होती है। खासतौर पर यात्रा शुरू होने के दिन श्रद्धालुओं की संख्या हमेशा बढ़ती है। अब श्रद्धालुओं की संख्या को नियंत्रित करने को सिस्टम तैयार कर लिया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *