Nirbhik Nazar

इनरव्हील क्लब मसूरी ने अपने सेवा कार्यो से बनाई मसूरी सहित मंडल में पहचान – गुरप्रीत कौर

मसूरी। इनरव्हील क्लब की आधिकारिक यात्रा पर आयी मंडलाध्यक्ष गुरप्रीत कौर का मसूरी पहुंचने पर इनरव्हील सदस्यों ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने क्लब के प्रोजेक्टों का निरीक्षण किया व आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इनरव्हील क्लब मसूरी ने अपने विशिष्ट सामाजिक सेवा कार्यों से मसूरी व मंडल में अलग पहचान बनाई है।

इनरव्हील क्लब की आधिकारिक यात्रा पर आई मंडलाध्यक्ष गुरप्रीत कौर ने हैप्पी वैली स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में क्लब के प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया वहीं कैमल्स बैक रोड पर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने वाले भारद्वाज परिवार को सम्मानित किया व वहां पर क्लब के द्वारा लगाये गये पौधों सहित मालरोड पर पौधो की सुरक्षा के लिए क्लब के एंटीक ट्री गार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद होटल शिवा कांटिनेंटल में आयोजित कार्यक्रम में क्लब के माध्यम से पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी के द्वारा गरीब महिला को राशन आदि दिया गया। वहीं क्लब अध्यक्ष मनीषी संघल द्वारा उन बच्चों को पुरूस्कृत किया जिन्होंने वेस्ट से उपयोगी वस्तुए बनायी। वहीं मुख्य कार्यक्रम में मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं को प्लेट पेंटिग में प्रथम द्वितीय व तृतीय आई छात्रा को मुख्य अतिथि के हाथो पुरूस्कार वितरित करवाये गये वहीं विद्यालय को स्टेशनरी, पेंटिग का सामान आदि दिया गया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष मनीषी संघल ने मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष सहित अतिथियों का स्वागत किया व क्लब के वर्ष भर के क्रिया क्लापों क्लब गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

वहीं कोषाध्यक्ष जैजैवंती कर्णवाल ने आय व्यय का ब्योंरा प्रस्तुत किया व सचिव किरन त्रिपाठी ने क्लब की वर्ष भर की अभी तक की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके साथ ही क्लब आईएसओ रश्मि कर्णवाल ने भी अपनी रिपोर्ट प्रस्तूत की। इस मौके पर मुख्यअतिथि मंडलाध्यक्ष गुरप्रीत कौर ने कहा कि मसूरी इनरव्हील क्लब ने 65 प्रोजेक्ट किए जो सराहनीय ही नहीं समाज को संदेश देने वाले भी है। पूरे मंडल में कुछ क्लब ही ऐसे होते हैं जिनके कार्यो से कुछ सीखने को मिलता है मसूरी आकर यहां के वरिष्ठ सदस्यों के अनुभवों से सीखने को मिला। विशेष कर गरीब लड़कियों की शादी, वेस्ट से उपयोगी वस्तुएं बनाना, स्कूल में बच्चों के सेवा कार्य, पर्यावरण सरंक्षण बहुत की संदेशप्रद प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट पर लाखों रूपये खर्च कर दो वह महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन किसी एक के चेहरे पर खुशी लायी जाय उससे बड़ा संतोष किसी में नहीं मिलता। इस मौके पर उन्होंने पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी के सेवा कार्यो की सराहना की व कहा कि उनके जैसा व्यक्तित्व पूरे मंडल में नहीं है। इस मौके पर अंत में रीना माथुर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर साधना साहनी, हर्षदा वोहरा, शशि मित्तल, प्रभा अग्रवाल, रीता जैन, अनीता जैन, अल्का जैन आदि मौजूद रही।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *