Nirbhik Nazar

सड़क पर चल रहे वाहनों के बीच आर-पार हो रहा था भूत, देखिये CCTV फुटेज, कमजोर दिल वाले न देंखेँ…

न्यूज़ डेस्क: भूतों को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। कुछ लोग मानते हैं कि भूत होते हैं। वहीं कुछ लोग इन्हें सिर्फ मन का वहम मानते हैं। हालांकि कई लोगों ने भूत और आत्माएं देखने के दावे किए हैं। पैरानॉर्मल एक्टिविटी की घटनाओं के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें एक भूत सड़क पार करता नजर आ रहा है। यह वीडियो फिलीपींस के पेंगासिनन शहर का है। वीडियो देखने के बाद किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। यह सीसीटीवी फुटेज एक किराना दुकान के बाहर की है। द सन की रिपोर्ट के अनुसार, इस डरावने वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अजीब की चीज जो किसी व्यक्ति की परछाई की तरह दिख रही है वो एक ट्रक, दो कार और एक मोटरसाइकिल के आप पार निकल जाती है। वीडियो देखने के बाद कई लोग इसे भूत बता रहे हैं तो कई लोग इसे जिन बता रहे हैं। जिस दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से यह घटना कैद हुई है, उस दुकनादार का कहना है कि जब वो कुछ फुटेज डिलीट कर रहा था, उस दौरान उसकी नजर इस पर पड़ी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक परछाई दुकान से निकलती है और सड़क की तरफ जाती है। इस दौरान एक लॉरी उसके दाएं तरफ से आती है और वह परछाई उसके आर पार निकल जाती है। इसके बाद दो कार और एक मोटरसाइकिल आती है और वो भी परछाई को आर पार कर जाती है। इस दौरान गाड़ी चला रहे किसी भी व्यक्ति ने अपनी गाड़ी नहीं रोकी। इस दौरान वह परछाई एक डिलिवरी बॉय के एकदम नजदीक से गुजरती है।

इस वीडियो को देखने के बाद वह डिलिवरी बॉय भी काफी डर गया था। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि यह किसी का भूत है जो जिले में वापस आ गया है। जेनी रेनाल्टो, जो पास में एक दुकान पर काम करते हैं उन्होंने कहा,’अब मुझे इस क्षेत्र के पास चलने में डर लगता है। हर बार जब मैं वहां से जाता हूं तो कुछ डरावना महसूस करता हूं। मुझे याद है कि सीसीटीवी में क्या था और सड़क पर चलने वाले आदमी की छवि मेरे सिर में आती है।’

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *