Nirbhik Nazar

बड़ी बहन का भी लिया छोटी ने नाम, भाई ने बहन के साथ किया गंदा काम, वीडियो वायरल करके बोला तुझे कर दूंगा बदनाम…

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद में एक बड़ी बहन ने पवित्र रिश्ते को ही शर्मसार कर दिया। इस बहन ने अपने भाई से छोटी बहन का रेप करवाया और फिर उसका वीडियो भी बनाया। 4 साल तक भाई इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर छोटी बहन से रेप करता रहा और फिर उसने वीडियो और फोटो को वायरल भी कर दिया।  आरोपी भाई-बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ये पूरा केस दाउदनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। पीड़ित लड़की जम्होर थाने के एक गांव की रहने वाली है।

बड़ी बहन ने रची साजिश, भाई ने दिया अंजाम 

पीड़ित लड़की, इन दोनों आरोपियों की ममेरी बहन लगती है। वह साल 2018 में जब बीमार हुई तो दवा के लिए दाऊदनगर गई। इस समय उसकी उम्र 14 साल थी और वह अपनी नानी के घर दाउदनगर रही थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसकी 20 साल की ममेरी बहन ने उसके खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिलाया, जिसे खाकर वह बेहोश हो गई। सुबह जब वह उठी तो उसके साथ बेड पर 25 साल का ममेरा भाई था।

पीड़िता का आरोप है कि उसके ममेरे भाई ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो निकाल लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर 5 दिनों तक रेप किया। साल 2020 में भी इस भाई ने उसके साथ इसी धमकी के साथ रेप किया कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो वह फोटो और वीडियो वायरल कर देगा।

ये भाई इसके बाद भी नहीं माना और 28 अप्रैल 2022 को फिर किसी बहाने से पीड़ित को अपने घर दाउदनगर ले आया और उसके साथ फिर रेप किया। विरोध जताने पर पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई। आरोपी अभी फरार हैं और पुलिस उन्हें ढूंढ रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *