Nirbhik Nazar

दूल्हे का इंतज़ार करती रह गई दुल्हन, मगर बारात नहीं आई, पुलिस ने दूल्हे की शादी किसी और से रचवाई…पढ़िये पूरी खबर

गाजीपुर : अपने पिया के बरात का दुल्हन इंतजार करती रह गई और उधर तीन साल पुरानी प्रेमिका पुलिस का सहारा लेकर दूल्हे से मंदिर में शादी रचा ली। इसके बाद हंसी-खुशी का माहौल पल भर में अफरा-तफरी में बदल गया। मामला मरहद थाना क्षेत्र के सिंगेरा गांव में शुक्रवार की रात का है। इस मामले की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

सिंगेरा निवासी युवक की शादी बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में तय थी। शुक्रवार की शाम बारात जानी थी। दुल्हा पक्ष के लोग एवं ग्रामीणों समेत काफी संख्या में रिश्तेदार बारात जाने की तैयारी में जुटे थे। ठीक इसी समय दूल्हा की प्रेमिका थाने धमक आयी और तहरीर देकर आरोप लगाया कि तीन साल पूर्व से शादी का झांसा देकर वह उससे संबंध बनाता आ रहा है और आज दूसरे से शादी करने जा रहा है। इसके बाद पुलिस चौकन्ना हो गई और तत्काल सिंगेरा स्थित दूल्हे के पहुंच गई। यहां बरात की तैयारी में जुटा आरोपित युवक नहा-धोकर शादी का जोड़ा पहन रहा था और रस्म के साथ ही बरात रवाना होने वाली थी।

इसी दौरान पुलिस ने दूल्हा को दबोच लिया और उसे थाने लाई। प्रेमिका उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई, जेल जाने के डर से दूल्हा उससे शादी को तैयार हो गया और रात में एक मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। इधर बारात आने का इंतजार कर रहे लड़की पक्ष के लोग बरातियों के स्वागत की तैयारी में जुटे थे। जब उनको दूल्हे को उसकी प्रेमिका के कारण थाने में बंद होने की सूचना मिली तो वह भागकर दूल्हे के घर पहुंचे। पूरा मामला पता चलने पर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि स्थित की नाजुकता को समझते हुए दोनों पक्षों ने समझाैता कर लिया। दूल्हे को उपहार के रूप में दिए गए 50 हजार रुपये नगद और बाइक लौटा दी गई, साथ में बारात के प्रबंध के लिए हजारों रुपये खर्च किए गए रुपये भी लड़की पक्ष को लौटाया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *