Nirbhik Nazar

चंपावत उपचुनाव: महिला वोटरों को साधने के लिए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को जिम्मेदारी…

देहरादून: उपचुनाव में भाजपा ने मैदानी क्षेत्र में महिला वोटरों को साधने के लिए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को जिम्मेदारी है। उन्हें चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के मैदानी हिस्से बनबसा का प्रभारी बनाया गया है। वह टनकपुर क्षेत्र का भ्रमण करने के साथ ही शहरी क्षेत्र से लेकर मलिन बस्तियों तक में जाकर लोगों की समस्याएं भी सुनेंगी। शनिवार को रेखा आर्य ने बनबसा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सीएम पुष्कर सिंह धामी के चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई।आगामी 31 मई को चम्पावत विस उपचुनाव के लिए मतदान होना है। सीएम धामी यहां से भाजपा के प्रत्याशी हैं।

सीएम के चुनाव प्रचार में केंद्रीय मंत्रियों समेत प्रदेश भर के वरिष्ठ नेता चम्पावत में डेरा डाले हैं। धामी मंत्रिमंडल के तीन कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, चंदन राम दास और रेखा आर्य वर्तमान में चम्पावत विस क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। टनकपुर और बनबसा में 20 हजार से अधिक महिला मतदाताओं को साधने के लिए प्रदेश संगठन ने रेखा को जिम्मेदारी सौंपी है।

शुक्रवार देर रात बनबसा पहुंचकर शनिवार से मंत्री आर्य ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। इसके अलावा मंत्री दास और बहुगुणा पहाड़ के इलाकों में जाकर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। रेखा के आने से महिला मोर्चा का संगठन भी उनके साथ प्रचार में जुटेगा।

मंत्री दास और विधायक कैड़ा भी प्रचार में जुटे

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास और भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा इन दिनों प्रचार में जुटे हुए हैं। शनिवार को दास ने टनकपुर के गैड़ाखाली समेत विभिन्न जगहों पर प्रचार किया। वहीं, विधायक कैड़ा ने धूरा-अमोडी मंडल के शक्ति केंद्र सूखीढांग के धूरा-चौड़ाकोट, तलियाबांज गांव का दौरा किया। उन्होंने दावा किया कि प्रत्येक गांव में मुख्यमंत्री को वोट करने के लिए उत्साह है।

यहां भाजपा के प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, धूरा-अमोडी मंडल के मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह बोरा, पूर्व भजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, मंडल महामंत्री पवन सिंह मेहरा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा मोहित पाठक, मंडल महामंत्री केएन तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष जीवन बुराठी आदि रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *