Nirbhik Nazar

इस मंदिर की मूर्तियाँ करती हैं आपस मे बात, कई लोग सुन चुके आवाज़, वैज्ञानिक भी देखकर हैरान…

बक्सर: भारत मंदिरों का देश है और यहां कई ऐतिहासिक मंदिर हैं। कई मंदिरों में तो ऐसे चमत्कार देखने को मिलते हैं, जो आम लोगों के लिए ही नहीं बल्कि वैज्ञानिकों के लिए भी हैरान कर देने वाले हैं। वैज्ञानिक भी इनके रहस्य आज तक नहीं सुलझा पाए हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बता रहे हैं जो ना केवल रहस्यमयी है बल्कि विज्ञान और वैज्ञानिकों के लिए भी आश्चर्य बना हुआ है।

400 साल पुराना है मंदिर
दरअसल, बिहार के बक्सर जिले में एक ऐसा मंदिर है, जिसके चमत्कार के सामने वैज्ञानिकों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। इस मंदिर का नाम राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर है। कहा जाता है कि यहां की मूर्तियां आपसे बात करती हैं। जब वैज्ञानिकों ने इसकी खोज की तो उन्होंने भी इस बात से इनकार नहीं किया। यह मंदिर 400 वर्ष पुराना है। इस मंदिर की स्थापना प्रसिद्ध तांत्रिक भवानी मिश्र ने किया था।

तंत्र साधना से हुई थी माता की प्राण प्रतिष्ठा
इस मंदिर में माता की प्राण प्रतिष्ठा तंत्र साधना से ही गई थी। इस मंदिर के प्रति तांत्रिकों की अटूट आस्था है। कहा जाता है कि यहां किसी के नहीं होने पर भी कई तरह की आवाजें सुनाई देती हैं। राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर की सबसे अनोखी मान्यता यह है कि निस्तब्ध निशा में यहां स्थापित मूर्तियों से बोलने की आवाजें आती हैं। आधी रात को जब लोग यहां से गुजरते हैं तो उन्हें आवाजें सुनाई पड़ती हैं।

 इनकी मूर्तियां हैं मंदिर में स्थापित

इस मंदिर में दस महाविद्याओं काली, त्रिपुर भैरवी, धुमावती, तारा, छिन्न मस्ता, षोडसी, मातंगड़ी, कमला, उग्र तारा, भुवनेश्वरी की मूर्तियां स्थापित हैं. इसके अलावा यहां बंगलामुखी माता, दत्तात्रेय भैरव, बटुक भैरव, अन्नपूर्णा भैरव, काल भैरव व मातंगी भैरव की प्रतिमा स्थापित की गई है। माना जाता है कि संपूर्ण अखंड भारत में जहां भी माता के शक्तिपीठ हैं वे सभी जागृत और सिद्ध शक्तिपीठ हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *