Nirbhik Nazar

दूल्हा-दुल्हन ने अपने ही घर के बाहर किया घंटों इंतेजार, दूल्हे के पिता को गुज़रा दुल्हन को लाना नागवार, पढ़िये ये खबर…

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां पर एक दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को खुद के घर में ही प्रवेश नहीं कर पाया.  लाल जोड़े में लिपटी दुल्हन और उपहार स्वरूप मिले सामान को लेकर दूल्हा घंटों अपने ही घर के दरवाजे पर बैठा रहा. भीषण गर्मी में घर के बाहर बैठा जोड़ा पसीना बहाता रहा, लेकिन उसके घर वाले नहीं पसीजे. आखिरकार दूल्हे की चाची ने पनाह दी तो नई नवेली दुल्हन को ससुराल की छत नसीब हुई है.

क्या है पूरा मामला

मामला शहर कोतवाली थाना इलाके के गल्ला मंडी का है. यहां के वीरेंद्र सोनकर की बारात एक दिन पहले ही कृष्णा नगर मोहल्ले में गई थी. सब कुछ हंसी खुशी सम्पन्न हुआ. देर रात बारातियों और घर वालों में किसी बात को लेकर मन मुटाव हो गया. दूल्हे के पिता भाई और बहन रात को ही अपने घर लौट आए. अगले दिन दूल्हा वीरेंद्र सोनकर अपनी पत्नी को विदा कराकर लौट रहा था, तभी उसके पिता का फोन आया. पिता ने कहा दुल्हन को लेकर घर मत आना.

इसलिए घर में नहीं मिला प्रवेश 

वीरेंद्र फिर भी नहीं माना और दुल्हन के साथ उपहार स्वरूप मिले सामान को लेकर अपने घर पहुंच गया. यहां वीरेंद्र के घर वालों ने दरवाजा बन्द कर दिया तो वीरेंद्र वहीं दुल्हन के साथ बैठ गया. घर के बाहर बैठे जोड़े को देखकर रिश्तेदारों के दिल पसीजा तो घंटो बाद वीरेंद्र की चाची अपने घर लेकर गई. इस मामले में बात करने के लिए वीरेंद्र के घर वाले सामने नहीं आए, जबकि दुल्हन और दूल्हे का आरोप है कि दहेज में अपाचे गाड़ी और पचास हजार कैश न मिलने के कारण उन लोगों को घर में प्रवेश नहीं मिला.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *