Nirbhik Nazar

थाने में फूट-फूटकर रोया ट्रैफिक सिपाही, BJP नेता ने बोला था ‘तुम्हारी हैसियत क्या है, कर चालान, देखिए VIDEO

उन्नाव: सत्ता के नशे में चूर नेताओं के रौब और दबंगई के तो मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन नेता के रिश्तेदार का ऐसा रौब की थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी फूट-फूटकर रो पड़े, शायद ही कहीं देखा हो। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक सिपाही के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता के रिश्तेदार ने इस कदर बदसलूकी की कि वह फूट-फूटकर रोने लगा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हंगामा मच गया है। समाजवादी पार्टी ने इस पूरे मामले पर सत्ताधारी बीजेपी को घेर लिया है। पुलिस-प्रशासन की ओर से आरोपी नेता के रिश्तेदार के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

हूटर लगे होने की वजह से ट्रैफिक सिपाही ने खींची फोटो

वीडियो उन्नाव सदर कोतवाली का है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी इंस्पेक्टर के कमरे में फूट-फूटकर रोता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर तिराहे से एक सफेद रंग की कार गुजर रही थी। ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने गाड़ी की फोटो खींच ली और उसे रोकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि गाड़ी में हूटर लगा था, जिस वह से सिपाही ने गाड़ी रोकी थी।

सिपाही से बोले- तुम्हारी हैसियत क्या है

ट्रैफिक सिपाही द्वारा गाड़ी रोके जाने से उसमें बैठे लोग भड़क गए। बताया जा रहा है कि बीच सड़क पर ट्रैफिक सिपाही से बदसलूकी करते हुए कहा, ‘तुम्हारी हैसियत क्या है? चालान कर, मैं तुझे चल कोतवाली में बंद कराता हूं, नहीं तो डीएम से बात करता हूं।’

थाने में इंस्पेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोया सिपाही

गाड़ी में बैठे लोग पूरा मामला लेकर कोतवाली पहुंच गए और ट्रैफिक सिपाही को इंस्पेक्टर के सामने खड़ा कर दिया। यहां भी सिपाही के साथ बदसलूकी की गई। ट्रैफिक सिपाही को इस कदर जलील किया गया कि वह इंस्पेक्टर और वहां मौजूद अन्य लोगों के सामने ही रो पड़ा। वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर कोतवाली भी कहते सुने जा रहे हैं कि गलती आप लोगों की है। गाड़ी में आप लोगों को हूटर लगाकर चलने का अधिकार नहीं है, इसलिए फोटो खींच रहा था।

वीडियो वायरल, सपा ने BJP सरकार पर साधा निशाना

वायरल वीडियो को लेकर समाजवादी पार्टी बीजेपी सरकार पर हमलावर हो गई है। समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, ”बीच सड़क पर भीड़ के बीच अपनी इज्जत और वर्दी की इज्जत गंवा चुका ये पुलिसवाला थाने में फूट-फूट कर रोने लगा। योगी जी! आपका बुलडोजर इन गुंडे, मवाली, लफंगे और दबंग भाजपाइयों पर कब चलेगा, जो आपके राज में कानून को जूते की नोक पर ठोकर मारते आवारा सांड की भांति सत्ता के नशे में चल रहे हैं।”

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *