Nirbhik Nazar

चंपावत उपचुनाव: मंत्रियों और विधायकों के अलावा BJP नेताओं ने डाला डेरा, गीता धामी भी मांग रही पति के लिए वोट…

चम्पावत : उपचुनाव में भाजपा ने मुख्यमंत्री को जिताने के लिए सारी ताकत झोंक दी है। राज्य के मंत्रियों सहित विधायकों ने प्रचार के लिए जिले में डेरा डाल रखा है। सुबह से लेकर शाम तक नगर सहित ग्रामीण इलाकों में कार्यकर्ताओं की टोलियां घर-घर जाकर संपर्क कर रही हैं। गुुरुवार को प्रभारी मंत्री चंदन राम दास, मंत्री रेखा आर्या, धन सिंह रावत, विधायक राम सिंह कैड़ा, पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी सहित तमाम विधायकों एवं मंत्रियों ने जिले के विभिन्न हिस्सों में डोर टू डोर संपर्क कर मतदाताओं से संपर्क किया। कई जगह कार्यकर्ताओं की बैठक कर उन्हें उपचुनाव में जीत का मंत्र दिया गया। ललुवापानी, बनलेख, मुडिय़ानी, धौन, सुयाल खर्क, ज्योसूड़ा सहित दूरस्त गांवों में चौपाल लगाकर विधायकों ने उपचुनाव में मुख्यमंत्री को भारी बहुमत से विजय दिलाने की अपील की गई।

विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत को कोई नहीं रोक सकता, लेकिन मुख्यमंत्री को रिकार्ड तोड़ मतों से जीत दिलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सीएम की जीत के बाद विधान सभा में विकास की गंगा बहेगी। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि चम्पावत विधान सभा की जनता विकास के नाम पर वोट करने जा रही है। कहा कि मुख्यमंत्री की जीत के बाद न केवल चम्पावत विधान सभा बल्कि पूरे जिले का बहुमुखी विकास होगा।

सीएम की पत्नी गीता धामी ने बनबसा में मांगे वोट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने गुरुवार को बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंनेे बैलबंदगोठ और बमनपुरी गांवों में नुक्कड़ सभा की। उन्होने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री को वोट करने की अपील की। उन्होने मुख्यमंत्री द्वारा पिछले कार्यकाल में छह माह में किये गए विकास कार्यों के बारे में बताया। मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक की अध्यक्षता में हुई सभाओं में चुनाव संयोजक कैलाश गहतोड़ी के अलावा ग्राम प्रधान भावना नेगी, उप प्रधान सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, दरवान सिंह, बलवंत सिंह, अनसुइया प्रसाद, भवान सिंह, राखी राना, यूजीन जार्ज, पीतांबर जोशी, दीपा जोशी, दुर्गा देवी प्रकाश गोस्वामी आदि तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, तुलसी कुंवर, अनिता यादव, विद्या जुकरिया, लीला कापड़ी आदि महिलाएं भी प्रचार में जुटी रहीं। दूसरी ओर भुवन चन्द्र कापड़ी, लीलाधर शर्मा, मीना प्रजापति, लता, गोपाल बिष्ट आदि ने भाजपा का दामन थाम कर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *