Nirbhik Nazar

कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर होगी 26000 रुपये !

नई दिल्ली :  : अगर आप केन्द्रीय कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके चेहरे पर खुशी लाने की लिए काफी है. क्योंकि सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में इजाफा करने की योजना बनाई है. बढोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी न्यूनतम 26000 रुपए हो जाएगी. जिससे उनकी सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा. आपको बता दें कि पहले बेसिक सैलरी महज 18000 रुपए थी. जिसे पूरे 8 हजार रुपए बढ़ाया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आ रही है कि सरकार जल्द ही (Fitment factor) को बढ़ाने की मंजूरी दे सकती है. सरकारी कर्मचारी संघ लंबे समय से न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये और फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं.

सैलरी में आएगा उछाल

अगर सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की घोषणा करती है तो उनके वेतन में काफी इजाफा हो जाएगा. आपको बता दें कि वर्तमान में कर्मचारियों को फिटमेंट फैक्टर के तहत 2.57 प्रतिशत के आधार पर वेतन मिल रहा है, जिसे बढ़ाकर 3.68 प्रतिशत किया जाता है, तो कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में 8,000 रुपये की वृद्धि होगी. इसका मतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये कर दिया जाएगा. अभी न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये है.

ऐसे समझें गणित 

फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 करने पर कर्मचारियों का मूल वेतन 26,000 रुपये होगा. अभी अगर आपका न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है, तो आपको भत्तों को छोड़कर 2.57 फिटमेंट फैक्टर के अनुसार 46,260 रुपये (18,000 X 2.57 = 46,260) मिलेंगे. अब अगर फिटमेंट फैक्टर 3.68 है तो आपका वेतन 95,680 रुपये (26000X3.68 = 95,680) होगा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *