Nirbhik Nazar

वर माला पहनाते वक्त हाथ में चप्पल लेकर स्टेज पर चढ़ गई दूल्हे की मां, फिर देखिये क्या हुआ (VIDEO)

हमीरपुर: कई बार आपने ऐसी खबरें पढ़ी और सुनी होंगी जिसमें प्रेमी या प्रेमिका ने पहुंचकर हंगामा कर दिया हो, लेकिन सोशल मीडिया में हमें मिले एक वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे, क्योंकि इस वीडियो में न को प्रेमी ने और ना ही प्रेमिका ने हंगामा किया बल्कि इस शादी में दूल्हे की मां ही विलेन बन गई. वैसे आपको पता होगा कि जब किसी लड़के की शादी होती है तो मां-बाप ही सबसे ज्यादा खुश होते हैं जिसमें मां तो इतनी खुश होती है कि वह अपने लाड़ले को अच्चे से सजाती संवारती है, लेकिन इस वीडियो में तो मां ने अपने रौद्र रूप दिखा कर हर किसी को हैरान कर दिया.

इस वीडियो को मनू तेवरिया नाम की एक ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, जब दूल्हे को मां ने दिया चप्पलों का आशीर्वाद… वायरल वीडियो हमीरपुर का बताया जा रहा है.. इस वीडियो को उन्होंने 4 जुलाई को शेयर किया था जो अब वायरल हो रहा है. जिसे अब तक सैकड़ों व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी समारोह में तमाम मेहमान इकट्ठे हुए हैं. वरमाला के लिए घूमने वाला स्टेज बनाया गया है.

जो काफी ऊंचा है. तमाम मेहमान वरमाला की रस्म के साक्षी बनने के लिए स्टेज के चारों ओर खड़े हुए हैं. दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर पहुंच चुके हैं. बैकग्राउंड में दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है वीडियो सुनाई दे रहा है. दूल्हा और दुल्हन दोनों के हाथ में वरमाल लगी हुई है. दूल्ला दुल्हन को वरमाला पहनाने ही वाला था कि उसकी मां स्टेज पर चढ़ने लगी. जैसे ही वह दूल्हा-दुल्हन के पास पहुंची उसने अपने पैरों से चप्पल निकाली और अपने बेटे यानी दूल्हे की ओर मारने लगी.

जिससे बचने के लिए दूल्ला दुल्हन के पीछे छिप गया. दूल्हे की मां दूल्हे में चप्पल मारने के लिए बेकाबू हो जाती है और स्टेज पर पहुंचने की कोशिश करने लगती है लेकिन स्टेज घूमने वाला था इसलिए वह स्टेज तक नहीं पहुंच सकी. उसके बाद कई मेहमान दूल्हे की मां को स्टेज से उतारने के लिए दौड़ पड़े और काफी मुश्किल के बाद वह दूल्हे की मां को नीचे उतारकर ला पाए.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *