Nirbhik Nazar

9 करोड़ लोगों को मिलेगा 200 रुपये सस्ता गैस सिलेंडर, जानिये किसे मिलेगी सब्सिडी…

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर बड़ा ऐलान किया हैं. वित्त मंत्री ने कहा, इस साल सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नौ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देगी. उन्होंने कहा, इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी. इससे सालाना लगभग 6100 करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित होगा.

मई में गैस सिलेंडर की कीमत

दरअसल, देशभर अभी में घरेलू गैस के लिए लोगों को 1000 से 1100 से रुपये के बीच मिल रहा है. बीते इसी महीने तेल कंपनियों ने घरेलू गैस (14.2 किलो) सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी. इस वजह से घरेलू सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई थी. इससे पहले इस साल मार्च में घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.

यूक्रेन संघर्ष का भी जिक्र

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि मंत्री ने यूक्रेन संघर्ष का भी जिक्र किया और कहा, बजट में घोषित 1.05 लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी के अलावा, किसानों की मदद के लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान की जा रही है. वैश्विक स्तर पर उर्वरक की बढ़ती कीमतों के बावजूद, हमने अपने किसानों को इस तरह की कीमतों में बढ़ोतरी से बचाया है. बजट में 1.05 लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी के अलावा, हमारे किसानों को आगे बढ़ाने के लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान की जा रही है.

गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित

सीतारमण ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है. उन्होंने कहा, हमने गरीबों और मध्यम वर्ग की मदद के लिए कई कदम उठाए हैं. नतीजतन, हमारे कार्यकाल के दौरान औसत मुद्रास्फीति पिछली सरकारों की तुलना में कम रही है. इस सप्ताह की शुरुआत में सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि भारत में थोक मुद्रास्फीति अप्रैल में बढ़कर 15.08 प्रतिशत हो गई, जो पिछले महीने में 14.55 प्रतिशत थी, जो ईंधन, धातु, खाद्य और गैर-खाद्य वस्तुओं और रासायनिक उत्पादों की कीमतों में तेज उछाल के कारण थी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *