Nirbhik Nazar

पहाड़ों की रानी मे हो रहा था देह व्यापार, तीन पुरूष व दो महिला गिरफ्तार…

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटन सीजन चरम पर है, और पर्यटन की आड़ में मसूरी में देह व्यापार का धंधा भी खूब फल फूल रहा है। मसूरी के अधिकांश होटलों में मसूरी से बाहर के क्षेत्रों से संचालित ऐसे कई रैकेट सक्रिय हैं। मसूरी एलआईयू की टीम की सूचना पर मसूरी पहुंची एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने  स्थानीय पुलिस के सहयोग से भटटा गांव के निकट एक होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है तीन पुरूष व दो महिला आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी मिली है।

पर्यटन सीजन के दौरान मसूरी में सेक्स रैकेट भी सक्रिय हो जाते हैं लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं होती लेकिन एलआईयू की टीम ने इस दिशा में कार्य किया व सेक्स रैकेट की सूचना मिलने पर उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामले को लाया गया व उसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को अवगत कराया गया। जिस पर उनकी टीम मसूरी पहुंची व स्थानीय पुलिस के सहयोग से मसूरी देहरादून रोड स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भट्टा फॉल के समीप हरियाणा निवासी द्वारा संचालित एक होटल में छापा मारकर 5 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनमें तीन युवक दो युवतियों को मौके से गिरफ्तार किया जबकि होटल मालिक फरार हो गया। इस बारे में मसूरी कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि देहरादून से आई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और स्थानीय पुलिस द्वारा भटटा फॉल के निकट एक होटल में छापेमारी की कार्रवाई की गई। जिसमें सेक्स रैकेट में शामिल 5 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया जिनमें दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल है जबकि होटल संचालक अभी फरार है जिस को गिरफ्तार करने के लिए यथासंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार के तहत विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *