Nirbhik Nazar

दूसरा टोल फ्री नंबर जारी, अपात्रों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी…  

देहरादून : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री रेखा आर्या की पहल रंग लाई है। विभाग ने अपात्र राशनकार्ड समर्पित करने और ऐसे कार्डधारकों के संबंध में एक और टोल फ्री नंबर जारी किया है। प्रत्येक राशन की दुकान पर दोनों टोल फ्री नंबर प्रदर्शित किए जाएंगे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत अपात्र राशनकार्डधारकों को हटाने और उनके स्थान पर नए राशनकार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान ‘अपात्र को ना, पात्र को हांÓ शुरू किया गया है। राशनकार्ड समर्पित करने और अपात्र राशनकार्डधारकों के संबंध में सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर-1967 जारी किया गया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य विभाग को इसके अतिरिक्त अन्य टोल फ्री नंबर आम उपभोक्ताओं के उपयोग को जारी करने के निर्देश दिए थे।

खाद्य अपर आयुक्त पीएस पांगती ने शनिवार को अन्य टोल फ्री नंबर- 1800-180-4188 भी जारी किया है। इस संबंध में समस्त जिलाधिकारियों और जिलापूर्ति अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं। इन दोनों नंबर का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। अपात्र राशनकार्ड समर्पित करने के लिए 31 मई तक समय दिया गया है। इसके बाद यानी एक जून से ऐसे राशनकार्डधारकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होगा अथवा वसूली की कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेट्रोल और डीजल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी कम करने और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस सिलिंडर में सब्सिडी देने के केंद्र सरकार के निर्णय को स्वागतयोग्य कदम बताया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाते हुए पेट्रोल पर 9.50 रुपये और डीजल पर सात रुपये प्रति लीटर की बड़ी कटौती की है। इस जनहितकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का हृदयतल से आभार है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 12 सिलिंडर तक 200 रुपये प्रति सिलिंडर सब्सिडी देने का केंद्र का फैसला सराहनीय है। इस जनकल्याणकारी निर्णय से उत्तराखंड समेत देश के नौ करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *