Nirbhik Nazar

दाईं तरफ धड़कता था दिल, डॉक्टर भी देखकर गए हिल, जिस्म मे था बहुत गड़बड़झाला, डॉक्टरों ने पित्त की पथरी को बड़ी मुशकिल से निकाला…

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानुपर में एक शख्स पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा तो शारीरिक जांच करने पर जो कुछ मिला, उसे देखकर चिकित्सकों के होश उड़ गए। उसके शरीर के अंगों में इतना गड़बड़झाला था कि चिकित्सक ऑपरेशन पर दोबारा से सोचने लगे। खास बात है कि सामान्य इंसान में दिल जहां जिस जगह रहता है, वहीं इस शख्स का दिल भी दायीं ओर है। चिकित्सकों ने तमाम चुनौतियां स्वीकार की और तीन बार ऑपरेशन करके इस इंसान को पथरी दर्द से निजात दिला दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शख्स का नाम शाहिद है, जो कि कानपुर का रहने वाला है। उसे पिछले काफी समय से पेट दर्द में शिकायत हो रही थी। दर्द निवारक दवाएं ले लेता था, लेकिन जब दर्द बढ़ने लगा और दर्द निवारक दवाएं भी बेअसर साबित होने लगी तो अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने शाहिद को जांच कराने के लिए कहा। जांच रिपोर्ट आई तो डॉक्टरों के होश उड़ गए।

डॉक्टरों को पता चला कि शाहिद का दिल बायीं ओर नहीं, बल्कि दायीं ओर है। शारीरिक अंगों के भीतर भी गड़बड़झाला है। शाहिद के पित्त में पथरी है। डॉ. गयासुद्दीन मोहम्मद ने बताया कि उसकी पित्त की थैली भी दाईं ओर न होकर बल्कि बांयी ओर है। इसे साइटस इनर्वस टोटलिस कहते हैं। उन्होंने बताया की ऐसे शख्स का ऑपरेशन करना बड़ी चुनौती है। हम इस ऑपरेशन में सफल रहे। तीन ऑपरेशन करने के बाद अब शाहिद पूरी तरह स्वस्थ है।

शाहिद भी था अंजान

शाहिद भी अपनी भिन्न शारीरिक संरचना से अंजान था। शाहिद ने कहा कि उस कभी पता नहीं चला कि दिल और पित्त की थैली उलट दिशा में है। अगर जांच कराई तो इस बारे में पता चला। शुरू में वो भी घबराया, लेकिन डॉक्टरों ने भरोसा दिया कि उसकी शारीरिक सरंचना समझने के बाद ही ऑपरेशन करेंगे। उन्होंने जो वादा किया, वो पूरा किया। अब मुझे पथरी के दर्द से हमेशा के लिए मुक्ति मिल गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *