Nirbhik Nazar

आपको पता है ? AAP छोड़ने के बाद सैकड़ों समर्थकों के साथ, BJP ज्वाइन करेंगे कर्नल ! पढ़िये पूरी खबर…

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने के बाद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) को तगड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड में AAP के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी रहे कर्नल अजय कोठियाल ने पिछले दिनों पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अब खबर ये आ रही है कि कर्नल कोठियाल सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हाथ थामने वाले हैं।

सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में AAP के CM फेस रहे कर्नल कोठियाल अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम सकते हैं। कर्नल कोठियाल के करीबी सूत्रों की मानें तो वे 24 मई को भाजपा की सदस्यता लेंगे। उल्लेखनीय है कि कर्नल अजय कोठियाल ने 18 मई को AAP की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कर्नल कोठियाल ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा था कि पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए AAP की सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।

कर्नल कोठियाल ने जिस प्रकार से विभिन्न वर्गों के लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए इस्तीफा देने की बात लिखी थी, उसके बाद से ही ये कयास लगाए जाने लगे थे कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अब कर्नल कोठियाल के करीबी सूत्रों ने इन अटकलों की पुष्टि करते हुए ये बताया है कि वे भाजपा में शामिल होंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *