Nirbhik Nazar

तेल की कीमतें घटा कर जनता को बेवकूफ बना रही सरकार,  लोगों की आंखों में झोंकी जा रही धूल – राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा वैट कम कर पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने को लेकर उसकी नियत पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार की नियत पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार जनता को बेवकूफ बनाना बंद करे। राहुल गांधी ने आंकड़ों के जरिए यह बताया कि कैसे मोदी सरकार ने पहले बेतहाशा तेल के दाम बढ़ाए और अब थोड़ा कम कर वाहवाही लूट रही है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “पेट्रोल की कीमतें

1 मई, 2020: ₹69.5

1 मार्च 2022: ₹95.4

1 मई 2022: ₹105.4

22 मई 2022: ₹96.7

अब, पेट्रोल को ₹0.8 और ₹0.3 की दैनिक खुराक में फिर से ‘विकास’ देखने की उम्मीद है। सरकार को जनता को बेवकूफ बनाना बंद करना चाहिए। लोग रिकॉर्ड महंगाई से वास्तविक राहत के पात्र हैं।”

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने कहा कि सरकार पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम लगातार बढाकर लाभ कमा रही है और अब दाम घटाकर लोगों की आंख में धूल झोंकने का काम कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लव ने रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम घटाकर जनता को धोखा देने का काम किया है। सच यह है कि सरकार कीमतें कम करके भी जनता से दोगुना से ज्यादा पैसा वसूल कर रही है और कीमतें घटाने का छलावा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल पर सरकार ने आठ रुपये और डीजल पर छह रुपए प्रति लीटर की कटौती कर अपने लाभ को दोगुना से कम नहीं होने दिया। उनका कहना था कि यह ठीक उसी तरह की नीति है जैसे कुछ दुकानों पर सेल पर बेची जाने वाली वस्तुओं की कीमत दोगुना करके 50 प्रतिशत कम पर बेचने की बात कर छूट के नाम पर लूट की जाती है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पेट्रोल डीजल रसोई गैस जिस दाम पर 2014 में थे आज उनकी कीमत लगभग दोगुना है। पिछले 60 दिन से पेट्रोल-डीजल पर लगातार बढ़ोतरी की गई है और अब आठ और छह रुपये घटा कर जनता की आंख में धूल झोंकने का काम हुआ है जबकि सरकार इस छूट के बावजूद अब भी पेट्रोल डीजल पर दोगुना लाभ अर्जित कर रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *