Nirbhik Nazar

प्रेमिका के चलते पति की बना शैतान ! सोते वक़्त ले ली पत्नी की जान…

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर हैवान बने एक पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब उसकी पत्‍नी गहरी नींद में सो रही थी। सुबह के समय जब ससुर ने बहू के शव को खून से लथपथ पड़ा देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल की जांच में जुट गई। निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने इस हत्‍या के कुछ घंटे बाद आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की शादी अभी पांच माह पूर्व ही हुई थी।

पति के प्रेम प्रसंग की भेंट चढ़ी पत्‍नी

यह घटना थाना न्यू आगरा के नगला हवेली का है। सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्यनारायण ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, गांव लोहकरेरा निवासी प्रीति की शादी करीब पांच माह पूर्व दिसंबर 2021 को नगला हवेली निवासी उमंग सिंह से हुई थी। उमंग यह शादी नही चाहता था, क्‍योंकि उसका किसी दूसरी युवती से प्रेम संबंध था। शादी के बाद इसका पता प्रीति को भी चल गया था। इस वजह से घर में आए दिन झगड़े हो रहे थे। पुलिस ने कहा कि, आरोपी उमंग अपनी पत्‍नी से छुटकारा पाना चाहता था। इसलिए उसने रविवार तड़के 4:00 बजे सोते हुए प्रीति पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना का पता तब चला जब घर की छत पर सो रहे उमंग के पिता सुबह उठकर नीचे आए। वहां उन्‍हें बहू का शव पड़ा हुआ मिला। उन्होंने इसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि, आरोपी उमंग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *