Nirbhik Nazar

तलाक़शुदा बेटी करती थी परेशान, बाप गुस्से मे आकर लेना चाहता था बेटी की जान, जानिए फिर क्या हुआ ?

आगरा : खेरागढ़ के गांव भिलावली में घायल हालत में एक युवती मिली थी। उनकी हत्या का प्रयास किया गया था। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार को पुलिस ने घटना का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि युवती पति से तलाक के बाद मायके में रह रही है। वह बात-बात पर पिता से झगड़ा करती थी। इससे परेशान होकर पिता ने हत्या की साजिश रची। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 19 मई को खेरागढ़ में भिलावली मोड़ पर एक युवती घायल हालत में मिली थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। उसके गले पर काटने का निशान था, जबकि सीने पर जलने का निशान था। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे उसकी हालत में सुधार हो गया। होश में आने पर महिला से बात की गई। उसकी पहचान धौलपुर के थाना कंचनपुर स्थित गांव कछपुरा निवासी मिथलेश के रूप में हुई। पीड़िता ने पुलिस की पूछताछ में पिता मंगल सिंह, संजय और उनके एक साथी पर हत्या की साजिश करने का आरोप लगाया।

कोरोना का इलाज कराने की कहकर घर से ले आए

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिता कोरोना का इलाज कराने के बहाने खेरागढ़ लेकर आए थे। उन्होंने उसे अपने भांजे संजय और उसके साथी के हवाले कर दिया। संजय ने हाथ में ड्रिप लगा दी। इसके बाद वो बेहोश होने लगी। इस पर पिता संजय के पास छोड़कर चले गए। वह उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथी का साथ ले गया। इसके बाद उसके साथ क्या हुआ, उसे पता नहीं चल सका। मामले में ग्राम चौकीदार के बेटे ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया।

आरोपी पिता ने कहा, पांच साल से मायके में रह रही बेटी

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता और सीओ खेरागढ़ महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को लगाया। सोमवार को सैंया तिराहा से आरोपी मंगल सिंह को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में मंगल सिंह ने बताया कि बेटी की शादी आशाराम से की थी। उसके एक बेटा और एक बेटी है। पांच साल पहले बेटी का पति से तलाक हो गया। वह अपनी बेटी को लेकर मायके में आ गई।

आरोपी पिता ने कहा कि बेटी घर में रहने के दौरान झगड़ती है। मारपीट करती है। अगर, कुछ कहता हूं तो शिकायत करने थाने पर चली जाती है। कई बार थाने जा चुकी है। शादी की कहने पर मना कर देती है। नातिन को कोई काम बताता हूं तो वो भी नहीं करने देती है। बिना बताए घर से चली जाती है। टोकने पर विवाद करती थी। इससे वो परेशान हो गए थे।

ड्रिप में बेहोशी की दवा मिलाई थी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी मंगल ने बताया कि उन्होंने बेटी से परेशान होकर उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इसके लिए रिश्ते के भांजे संजय से बात की। वह खेरागढ़ में क्लीनिक चलाता है। संजय ने बेटी को अपने पास बुलाया। मिथलेश कुछ दिन से अपनी तबियत खराब बता रही थी। इस पर वो उसे कोरोना का इलाज कराने के बहाने संजय के पास ले आए। संजय के पास छोड़कर गांव चले गए। संजय ने काम होने की बात कही थी। पुलिस अब संजय और उसके एक साथी की तलाश में लगी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 1 8 9
Users Today : 6
Users Last 30 days : 642
Total Users : 70189

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *