Nirbhik Nazar

2 साल से चल रही थी फरार, पुलिस ने किया लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार, बसाने की बजाय उजाड़ देती थी घरबार…

भोपाल: क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो साल से फरार एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। लुटेरी दुल्हन का पूरा गिरोह है। इस गिरोह के बाकी सदस्य फिलहाल फरार है। पुलिस लुटेरी दुल्हन से पूछताछ कर उसके साथियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक कालापीपल मंडी निवासी कांता प्रसाद नाथ ने शिकायत की थी कि वह शादी के लिए युवती की तलाश कर रहे थे। तब उनको हिंदू सिंह नाम का व्यक्ति मिला था, उन्होंने उनको अच्छी लड़की से शादी करने की बात कही थी। उसने उन्‍हें दिनेश पांडे से मिलवाया। उससे मुलाकात कर उसने भरोसा दिलाया कि वह अच्छी और योग्य युवती से उनकी शादी करा देगा। इसके बाद उसने कांता प्रसाद नाथ के पिता को आनंद नगर इलाके में पूजा उर्फ रिया नाम की युवती से मिलवाया। युवती उनके पिता को पसंद आ गई थी। शादी कराने के लिए दिनेश पांडे ने करीब 85 हजार रुपये की मांग की। उस समय हिंदू सिंह, तेज प्रताप, पूजा उर्फ रिया उर्फ सुल्ताना साथ में थी। उसके बाद 85 हजार रुपये शादी करने के लिए दिनेश पांडे को दे दिए। उसके बाद सीहोर में कांता प्रसाद से शादी कराई गई। शादी के बाद वह उसे लेकर कालापीपल मंडी आ गए।

कुछ दिन बाद दिनेश पांडे ने फोन कर कहा कि पूजा की भाभी का ऑपरेशन है। उसे कुछ दिन के लिए घर भेज देना। उसने लेने के लिए एक युवक को भी भेजा था। उसके जाने के बाद कांता प्रसाद ने पूजा से बात की तो एक दिन बात करने के बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर संपर्क खत्म कर दिए। जब दिनेश पांडे को इसके बारे में बताया तो उसने कहा कि अब वह उनके पास आना नहीं चाहती है। उसकी शादी हमने कहीं और कर दी है। उसके बाद बाकी लोगों ने बताया कि उसे इस गिरोह ने मिलकर ठग लिया है। इसके बाद कांता प्रसाद ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी। इस पर क्राइम ब्रांच ने दो साल पहले एफआइआर दर्ज कर ली थी। आज जाकर फरार लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बुधवारा की निकली लुटेरी दुल्‍हन

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि लुटेरी दुल्‍हन की पहचान बकरा मार्केट बुधवारा निवासी 32 साल सीमा खां के रूप में हुई। वह कई लोगों के साथ इसी प्रकार ठग चुकी है। वह बार-बार पता बदलकर रह रही थी। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। उसके बाकी सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *