Nirbhik Nazar

AAP मे नहीं बन पाई थी बात, कर्नल हो लिए कमल के साथ , सैकड़ों समर्थक भी हुए बीजेपी मे शामिल  

देहरादून: विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी (आप) के सीएम पद के उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने भाजपा ज्वाइन कर ली। कोठियाल के साथ उनके करीब  150 समर्थकों ने बीजेपी ज्वाइन की। कोठियाल ने गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और वह हार गए थे। साथ ही आप के अन्य प्रत्याशियों की भी जमानत जब्त हो गई थी।   मंगलवार शाम को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में कर्नल कोठियाल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में  भाजपा ज्वाइन की।

पार्टी ज्वाइन करने के बाद कोठियाल ने कहा कि भाजपा की विचारधारा को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की चंपावत उपचुनाव में जीत होगी। आपको बता दें कि कर्नल कोठियाल के साथ ही प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने पिछले बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दिया था।

कोठियाल का कहना है कि प्रदेश के पूर्व सैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं सहित युवाओं  की भावनाओं के चलते उन्होंने आप से इस्तीफा दिया था। कोठियाल का कहना है कि पार्टी जो भी उन्हें जिम्मेदारी वह उसको निभाएंगे।

तो प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली की नियुक्ति के बाद शुरू हुई थी बगावत…

उत्तराखंड में दीपक बाली की प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के बाद पार्टी के अंदर बगावत शुरू हो गई थी। कर्नल कोठियाल बाली के ताजपोशी कार्यक्रम से कोठियाल ने दूरी बनाकर रखी हुई थी।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *