Nirbhik Nazar

कलयुगी पत्नी ने बीमे की रकम हड़पने के लिए पति को दे दी मौत, जानिए कैसे हुआ खुलासा ?

चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक पत्नी ने इंश्योरेंस पॉलिसी के पैसे हड़पने के लिए अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस की गिरफ्त में आई महिला ने बताया है कि उसका पति काफी समय से बीमार चल रहा था, जिसके कारण घर चलाने में समस्या हो रही थी। बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना भी मुश्किल हो रहा था।

DSP सुखविंदरपाल सिंह ने बताया कि 5 मई की सुबह मंजीत सिंह अपनी पत्नी नरिंदर कौर के साथ ब्यास अस्पताल दवा लेने के लिए रवाना हुआ था। इसके बाद उसका लहूलुहान शव डेहरीवाल की सड़क पर पड़ा हुआ मिला। उसकी पत्नी भी जख्मी अवस्था में थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल पत्नी काे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया। इसके बाद मामले की छानबीन शुरू की। जांच में पुलिस को पता चला कि मंजीत सिंह बीते 20 वर्षों से कई बीमारियों से ग्रसित था। उसका उपचार ब्यास के एक अस्पताल में जारी था। जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई का खर्चा और घर का गुजारा काफी मुश्किल से हो पा रहा था। इस वजह से पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

मृतक की पत्नी LIC एजेंट थी। उसने अपने पति का 15 लाख रुपये का बीमा किया हुआ था। नॉमिनी वो खुद ही थी। ऐसे में उसे आइडिया आया कि यदि पति की हत्या हो जाती है तो बीमा के रुपये उसे मिल जाएंगे। इसके बाद उसने पति की हत्या की योजना शुरू कर दी। एक दिन पर वह पति को दवा के लिए अस्पताल गई, तो रास्ते में अपनी साजिश को अंजाम दिया। DCP सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि पति की हत्या के आरोप में महिला को अरेस्ट कर लिया है। मामले की आगे की जांच जा रही है। पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या की घटना को लूट की वारदात बताया गया था।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *