Nirbhik Nazar

बेटे के सामने पत्नी रोज क्रिकेट बैट व तवे से करती थी पति की पिटाई, शर्म के मारे घर छोड़ने को हुआ मजबूर

रेवाड़ी/राज0: महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं लेकिन यहां मामला बिल्कुल उल्टा है। जहां रेवाड़ी जिले में एक पत्नी ने पति पर इतना अत्याचार किया कि वह घर छोड़ने पर मजबूर हो गया और पुलिस के पास पहुंचकर गुहार लगाई कि उसे पत्नी के आतंक से बचाया जाए। बताया जा रहा है कि पत्नी अपने पति की इतनी बेरहमी से पिटाई करती थी कि वह बचने के लिए घर में इधर से उधर भागता फिरता था।  बता दें कि पीड़ित पति अजीत यादव राजकीय खरखड़ा स्कूल में फिजिक्स का शिक्षक है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पत्नी सुमन अपने पति की जमकर पिटाई कर रही है। पीड़ित फुटेज में हाथ भी जोड़ रहा है। खास बात यह है पत्नी अपने बेटे के सामने ही पति को पीटती है। कई फुटेज में दंपती के अलावा उनका बेटा भी डरा हुआ नजर आ रहा है। शिक्षक ने घरेलू हिंसा की शिकायत भिवाड़ी पुलिस को दी है।

पुलिस ने बताया कि प्रिंसिपल ने घरेलू हिंसा की शिकायत दी थी। इसमें पत्नी को बयान के लिए बुलाया गया था, लेकिन अभी तक नहीं आई है। पीड़ित पति ने पत्नी की सच्चाई सामने लाने के लिए घर में सीसीटीवी कैमरा लगा दिया। अब पति सीसीटीवी फुटेज के साथ सामने आया और पत्नी की सारी करतूत पुलिस के सामने रख दी। वहीं मामला दर्ज होने के बाद कोर्ट ने पति को सुरक्षा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

9 साल पहले हुई थी शादी

गौरतलब है कि शिक्षक अजित और सुमन की कॉलेज टाइम से दोस्ती थी और 9 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। हालांकि पत्नी के मारपीट करने का कोई कारण अभी सामने नहीं आया है। अजित ने लगातार मारपीट की शिकायत पुलिस को दी। अभी पत्नी के बयान नहीं हुए हैं। बयानों के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *