Nirbhik Nazar

1 साल के प्यार ने भुला दिया, 12 साल पहले लिए फेरों का रिश्ता, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दिया पति का कत्ल…

नई दिल्ली: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में थाना दनकौर पुलिस ने देवटा गांव निवासी सतीश हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी व एक अन्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि 12 साल के वैवाहिक जीवन पर एक साल का इश्क भारी पड़ गया। मृतक की पत्नी ने ही अवैध संबंध में बाधक बनने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति सतीश की हत्या की थी। पत्नी का पिछले एक साल आरोपी प्रेमी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।  पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

ग्रेटर नोएडा जोन एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के देवटा गांव स्थित पशु अस्पताल में सतीश का शव मिला था। सतीश के सिर पर ईंट से हमला कर हत्या की गई थी। मृतक के भाई ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के दौरान मंगलवार को सतीश की हत्या करने वाले देवटा गांव से निवासी मंजीत, रामकिशोर और मृतक की पत्नी पूजा को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी ने बताया कि रामकिशोर को शक के आधार पर 23 मई को हिरासत में लिया गया था। उसके फोन से कुछ सुबूत मिले। जिससे पता चला कि रामकिशोरी और पूजा के बीच पिछले करीब एक साल से अवैध संबंध थे। इसका पता सतीश को चल गया था। सतीश इसका विरोध करता था। घटना वाले दिन मंजीत और रामकिशोर ने पहले सतीश को जमकर शराब पिलाई। फिर ईंटों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट और खून लगे कपड़े आरोपी मंजीत के घर से बरामद किए गए हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *