Nirbhik Nazar

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर म0 प्र0 के गृह मंत्री का तंज बोले,- राहुल गांधी निकाले कांग्रेस जोड़ो यात्रा

भोपाल: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आंगनबाड़ी कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की है। गृह मंत्री ने कहा कि मामा का जबाव नहीं है। वहीं फिल्म स्टार अक्षय कुमार के बारे में बोलते हुए नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि वो सामाजिक और रचनात्मक सोच वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी गोद और 1 करोड़ रुपए देने का एलान किया है।

कांग्रेस जोड़ा यात्रा निकाले राहुल गांधी: नरोत्तम मिश्रा

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा है। गृह मंत्री ने कहा राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की वजह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस समय देश मोदी जैसे सक्षम नेता के हाथों में है। वहीं दिग्विजय सिंह पर गृह मंत्री ने कहा कि राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, जाकिर नाइक को शांति दूत कहते हैं, कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने दिग्विजय को संत की उपाधि दी थी। जबकि दिग्विजय सिंह, हिंदू धर्म पर सवाल उठाने से बचते नहीं है।

दिग्गजों का एमपी दौरा

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भोपाल आ रहे हैं। राष्ट्रपति उसके बाद उज्जैन भी जाएंगे। वहीं पीएम मोदी हितग्राहियों से संवाद करेंगे, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी भोपाल आ रहे हैं, उसके बाद वह जबलपुर भी जाएंगे।

बाबा के बाल काटने वाला आरोपी गिरफ्तार: गृह मंत्री

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि नगर निगम, नगर पालिका, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत को लेकर कोई भी अध्यादेश राजभवन को नहीं भेजा गया है। वहीं बीजेपी नेता ने खंडवा की घटना को बताया कि घटना खंडवा के पराजन गांव की है स्थानीय पुलिस ने बताया आरोपी बाबा को सैलून पर बाल (baba hair cut case) काटने ले गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक दिन में 50 नये मामले

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना वायरस के नये मामलों को लेकर मीडिया से जानकारी साझा की। गृह मंत्री  ने बताया 24 घंटे में 50 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें से 43 मरीज स्वस्थ होकर वापस लौट गए हैं। वहीं अभी मध्य प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 296 बची है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *