Nirbhik Nazar

खाद्य आपूर्ति विभाग ने फिर जारी किया फरमान, अपात्र लोग 31 मई तक राशन कार्ड करें सरेंडर वरना होगी कार्रवाई…

देहरादून: राजधानी देहरादून की जिला आपूर्ति कार्यालय में इन दिनों राशन कार्ड को सरेंडर करने वालों की कतारें लगी हुई हैं. अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोग अपने राशन कार्ड को सरेंडर करने के लिए जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंच रहे हैं. सभी लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर राशन कार्ड को सरेंडर करने की औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं.

देहरादून में इतने लोगों ने सरेंडर किए राशन कार्ड 
जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी का कहना है कि 31 मई तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अपात्र लोगों को राशन कार्ड सरेंडर करने के निर्देश दिए गए हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कार्ड धारक खुद अपने राशन कार्ड को सरेंडर करने के लिए कार्यालय पहुंच रहे हैं. जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि देहरादून में अभी तक 3000 लोगों ने अपने राशन कार्ड को सरेंडर किया है. जबकि देहरादून में तकरीबन ढाई लाख राशन कार्ड धारक हैं. इसी तरह से पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है.

पूरे प्रदेश में इतने हजार कार्ड सरेंडर 
गौरतलब है कि “अपात्र को ना और पात्र को हां” अभियान के तहत राशन कार्ड को सरेंडर किया जा रहा है. फिलहाल राशन कार्ड सरेंडर करने वालों की जिस तरह से भीड़ देखी जा रही है, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि वाकई 31 मई तक चलने वाले इस अभियान में कई हजार राशन कार्ड धारक अपने कार्ड सरेंडर कर देंगे? जानकारी के मुताबिक, अभी तक पूरे प्रदेश में तकरीबन 15 हजार राशन कार्ड सरेंडर हो चुका है. आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *