Nirbhik Nazar

दुल्हन अब तक अनजान, दो सगे भाई एक लड़की से शादी करने के लिए लेने पर तुले एक दूसरे की जान…

हापुड़ : दिल्ली से उत्तर प्रदेश के एक गांव में अजब मामला सामने आया है। यहां पर एक युवती से शादी के चक्कर में दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। दोनों के बीच हुई मारपीट एक युवती  के कारण हुई है, जिससे दोनों ही शादी करना चाहते हैं। दरअसल, युवती का रिश्ता एक भाई से हुआ है, लेकिन दूसरा भाई उस युवती से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ है। दोनों के बीच मारपीट होने की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।एक गांव निवासी दो भाइयों की आयु 35 और 37 वर्ष हो गई है। काफी प्रयास के बाद भी उनकी शादी नहीं हो पा रही है। बताया गया है कि गत दिनों बरेली के एक गांव से कुछ लोग बड़े भाई को देखने के लिए आए थे। इस दौरान वह बड़े भाई को पसंद कर गए। जिसके बाद लड़का पक्ष भी लड़की पक्ष के घर जाकर लड़की को पसंद कर रिश्ता तय कर आया।

आने वाले नवंबर माह में दोनों की शादी होनी तय हुई, लेकिन इस बीच युवक के छोटे भाई ने युवती के घर का नंबर लेकर फोन पर वार्ता करनी शुरू कर दी। दोनों के बीच वार्ता होने की जानकारी बड़े भाई को हुई तो उसने इसका विरोध किया। जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर दोनों भाइयों का स्वजन ने समझौता करा दिया, लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों भाई एक ही लड़की से शादी करने की बात पर फिर से अड़ गए हैं।

हालांकि, अभी तक इसकी जानकारी लड़की पक्ष को नहीं दी गई है। मामले की जानकारी डायल 112 पर पुलिस को फोन कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सीओ पवन कुमार का कहना है कि थाना पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर संबंधित कार्रवाई की जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *