Nirbhik Nazar

एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार एम अतहरउद्दीन मुन्ने भारती के पिता का निधन, अखिलेश यादव, चिराग पासवान सहित कई हस्तियों ने व्यक्त की संवेदना…

वैशाली  – ( बिहार) – करनेजी पंचायत निवासी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के असिस्टेंट कमिशनर एवं एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार एवं ओखला प्रेस क्लब चेयरमैन एम अतहरउद्दीन मुन्ने भारती के पिता हाजी कलाम उद्दीन का देहांत 96 वर्ष की उम्र में दिल्ली में देहांत हो गया था । उनकी वसियत के मुताबिक़ देहांत के उपरांत उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँव वैशाली जनपद के करनेजी पंचायत में हज़ारों लोगों ने नम आखों से विदाई दी ।

करनेजी पंचायत के पूर्व मुखिया ज़हीरउद्दीन के बड़े भाई थे । श्री ज़हीरउद्दीन ने संवाददाता को बताया की हाजी कलामउद्दीन साहब अपने बेटे के साथ दिल्ली में रहते थे लेकिन उनकी आत्मा हमेशा अपने पैतृक गाँव करनेज़ी  में रहती थी यही वजह थी की दिल्ली में रहते हुए भी गाँव के गरीब लोगों की हमेशा मदद किया करते था । श्री ज़हीर उद्दीन ने आगे बताया कि दिल्ली में देहांत के बाद उनके दर्शन के लिए मशहूर पत्रकार एनडीटीवी के ग्रूप एडिटर रविश कुमार , वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा, सुशील महापात्रा, करमवीर सिंह चिकारा सहित मीडिया जगत से सैकड़ो पत्रकार के अलावा राजनैतिक दलों के नेता पहुँचें । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग़ पासवान ने ट्वीट करके शोक संवेदना व्यक्त की । इसके अलावा अन्य राजनैतिक दल के अतिरिक्त कई मशहूर हस्तियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है ।

श्री ज़हीर उद्दीन ने आगे बताया की अंतिम संस्कार के समय वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल, पूर्व मंत्री वृषण पटेल पुत्र शेर सिंह , करनेजी पंचायत मुखिया मालती देवी के अतिरिक्त कई अन्य हस्तिया शामिल थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *