Nirbhik Nazar

धामी के लिए योगी के प्रचार पर कांग्रेस का प्रहार, कही ये बात……..

चंपावत: विधानसभा उपचुनाव में चंद रोज़ बचे हैं बीजेपी की चंपावत मे बीजेपी की जीत सुनिश्चित है और प्रचार प्रसार औपचारिकता मात्र है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रचार गरमाने के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं । मुख्यमंत्री धामी के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सीएम योगी के रोड शो के दौरान बुलडोजर फिर छाया रहा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूपी में हम हर दिन अपराध की खबरें सुनते थे, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐसा बुलडोजर चलाया कि अपराधी अब कांपते हैं। कहा कि हर गलत काम पर सीएम योगी का बुल्डोजर चलता है। धामी ने कहा कि यूपी की तरह उत्तराखंड में भी बुलडोजर चलेगा और महाराज के बुल्डोजर का असर उत्तराखंड में भी होगा। सीएम ने चंपावत की जनता से 31 मई को भारी संख्या में मतदान करने के लिए मतदान स्थल तक पहुंचने की अपील की।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले देवभूमि को नमन किया। कहा कि मां पूर्णागिरी का आशीर्वाद इस बार सीएम धामी को मिलेगा। योगी ने कहा कि चंपावत की जनता के पास इस बार एक बड़ा अवसर है। इस क्षेत्र के विकास के लिए यहां की जनता को सीएम धामी को अपना समर्थन देना होगा। कहा कि देवभूमि का विकास आज हर कोई देख रहा है। चारधाम यात्रा के लिए पूरे देश से श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि धामी चुनाव जीतेंगे इस बात पर कोई संदेह नहीं है, लेकिन जब तक सफलता हाथ में न आ जाए तब तक हमारा प्रयास जारी रहना चाहिए।

वहीं कांग्रेस योगी के इस दौरे पर कह रही है की बीजेपी समाज को बांटने का काम करती है । कांग्रेस का कहना है की हमारी प्रत्याशी एक महिला प्रत्याशी हैं और निर्मला गहटोडी की जीत पक्की है । कांग्रेस सीएम धामी पर कांग्रेसियों को लालच देकर अपने साथ मिलाने का भी आरोप लगा रही है। कांग्रेस का कहना है की सीएम धामी को अपने प्रदेश स्तर के नेताओं पर भरोसा नहीं है इसलिए बीजेपी योगी का सहारा ले रही है। कांग्रेस का कहना है की उत्तराखंड चुनाव बीजेपी ने धामी के चेहरे पर लड़ा लेकिन आज धामी को योगी की जरूरत पड़ रही है । बीजेपी का कहना है की कांग्रेस ने हर चुनाव मज़ाक मे लिया इसलिए जनता अब कांग्रेस को मज़ाक मे लेती है। फिलहाल दोनों ही पार्टियां जीत का दम भरती नज़र आ रही हैं अब देखने वाली बात ये होगी की जनता अपना दम किसके लिए लगाती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *