Nirbhik Nazar

साले की शादी में नही किया पति ने डांस, नाराज पत्नी ने भाई के साथ मिलकर ले ली पति की जान…

पुरनहिया/शिवहर: थाना क्षेत्र के हथिसार गांव में साले की शादी में डांस करने से मना करने पर नाराज पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर पति की ही हत्या कर दी। वहीं साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फेंक दिया। हैरत की बात यह कि, पत्नी ने ही शव की भी पहचान की। पुरनहिया थाना के हथिसार गांव का है। गांव से सटे चिमनी के पास से शुक्रवार को युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना के हरपुर कला गांव निवासी सरोज पासवान (28) के रूप में उसकी पत्नी गीता देवी द्वारा किए जाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की बाबत मृतक के पिता सुकराती पासवान के बयान पर पुरनहिया थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। जिसमें मृतक की पत्नी और भाई समेत सात लोगों को आरोपित किया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस ने तत्काल आरोपितों का नाम बताने से परहेज रखा है। जबकि, एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि, सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाने के हरपुर कला निवासी सरोज पासवान 25 मई को पुरनहिया थाना के हथिसार गांव स्थित अपने ससुराल में शादी समारोह में भाग लेने आया था। उसके बाद से लापता था। शुक्रवार को उसका शव मिला है। मृतक के पिता ने पत्नी और साला समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

बताया गया हैं कि, 25 मई को हथिसार गांव में सरोज पासवान के साले की शादी थी। शादी में भाग लेने के लिए वह अपने घर से ससुराल आया था। इसके बाद से वह लापता था। मृतक के स्वजनों ने बताया कि, शादी समारोह के दौरान उसकी पत्नी गीता देवी भी डांस कर रही थी। पति ने पत्नी को डांस करने से रोका। इससे पत्नी नाराज हो गई। बाद में दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद से वह लापता था। बताया कि, विवाद के बाद पत्नी ने भाई और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को फेंक दिया। शुक्रवार को उसका शव गांव से सटे चिमनी के पास मिला है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *