Nirbhik Nazar

दूल्हा मंडप मे नहीं ले गया था, फोटोग्राफर साथ, दुल्हन ने बिना फेरे लिए वापिस लौटा दी बारात, पढ़िये पूरी खबर…

कानपुर: लड़का हो या लड़की, सभी में अपनी शादी को लेकर अलग अलग अरमान होते हैं। लड़कियां शादी को लेकर कई सपने देखती हैं, साज-सज्जा, जयमाल, भांवरें और विदाई तक को यादगार बनाने के अरमान संजोती हैं। अपनी शादी के पलों को यादगार बनाने का अरमान पूरा न होता दिखे तो दुल्हन की उम्मीदें टूट जाती हैं। कुछ ऐसा ही मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दूल्हन के साथ भी हुआ। अरमान पूरे न होते देखकर दुल्हन रूठ गई और शादी से इन्कार कर दिया। मामला पुलिस तक पहंच गया फिर पूरी रात मान मनौव्वल और पंचायत के बाद दूल्हा समेत बारात बिन दुल्हन बैरंग लौट गई।

मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान की बेटी का विवाह भोगनीपुर के डुबकी की मड़ैया में रहने वाले युवक से तय हुआ था। दुल्हन ने भी शादी को लेकर कई अरमान संजोए थे और मन ही मन दूल्हे के साथ भविष्य के जीवन का तानाबाना भी बुन लिया था। शादी के लिए उसने हाथों में मेहंदी सजाने के अलावा ब्यूटी पार्लर से साज सज्जा भी कराई थी। शादी के पंडाल में जयमाल के लिए भी तैयारी कराई थी। दुल्हन शादी में जयमाल, भांवरों से विदाई तक का हर एक पल की याद को संजोना चाहती थी और उसके अरमान थे कि शादी में फोटोग्राफर और वीडियोग्राफी हो। उसने भी उम्मीद लगाई कि दूल्हा फोटोग्राफर लेकर आए।

शनिवार रात को दूल्हे के साथ बाराती नाचते गाते हुए कन्या पक्ष के दरवाजे पहुंचे। बारात की अगवानी और द्वारचार समेत सभी रस्में पूरी की गईं। इसके बाद देररात जयमाल के स्टेज पर दुल्हन पहुंची तो फोटोग्राफर को न देखकर भड़क गई। उसे पता चला कि दूल्हा फोटो व वीडियो के लिए फोटोग्राफर नहीं लाया है तो रूठ गई। वह स्टेज से उठकर घर के अंदर चली गई।

दुल्हन ने बिना फोटोग्राफी के शादी करने से इन्कार कर दिया। घर वालों ने समझाने का प्रयास किया पर लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इस बात की जानकारी बरातियों और जनातियों को हुई सन्नाटा पसर गया। पूरी रात मान मनौव्वल का सिलसिला चलता रहा लेकिन बात नहीं बनी। रविवार की सुबह जानकारी होने पर मंगलपुर थाने के एसआई डोरीलाल पहुंचे और दोनों पक्षों में पंचायत शुरू हुई। शादी की बात नहीं बनी तो समझौता हुआ कि दोनों पक्ष एक दूसरे को दिया हुआ सामान व नकद लौटा देंगे। इसके बाद बिन दुल्हन दूल्हा और बारात बैरंग लौट गई। एसआई डोरीलाल ने बताया कि फोटोग्राफर न लाने पर विवाद हुआ था, जिसके बाद शादी नहीं हुई।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 3 0 7
Users Today : 3
Users Last 30 days : 636
Total Users : 70307

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *