Nirbhik Nazar

युवक ने मंगेतर को कर दिया गिफ्ट, रास्ते में मिला था मोबाइल, जब आया पुलिस का फोन तो घबरा गया दिल,पढ़िये पूरी घटना

आगरा: रास्ते में मिला मोबाइल अपनी मंगेतर को गिफ्ट करने पर युवक को लेने के देने पड़ गए। मंगेतर पर पुलिस का फाेन पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने युवक से संपर्क किया तो उसके होश उड़ गए। मंगेतर से किसी तरह बहाने से उस मोबाइल को वापस लिया। उसकी जगह नया मोबाइल खरीदकर उसे दिया। आनन-फानन में अपने दोस्तों के साथ आगरा आकर पुलिस को मोबाइल लौटा गया। युवक और उसके दोस्तों को गुहार लगानी पडी कि मामला मंगेतर या उसके परिवार के लोगों तक न पहुंचे। वर्ना उसका रिश्ता टूट जाएगा। हुआ यूं कि एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करने वाले युवक को मोबाइल तीन महीने पहले घर आते समय रास्ते में गिर गया। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस की सेल ने उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया। बताते हैं करीब दो महीने पहले मोबाइल के चालू होने पर पुलिस सक्रिय हो गई। उसने मोबाइल का प्रयोग करने वाले को फोन किया। काल किसी महिला ने रिसीव की। उसने बताया कि मोबाइल उसके मंगेतर ने गिफ्ट में दिया है।

जिस पर पुलिस को मामला समझते देर नहीं लगी। वह जान गई कि लड़की को इसके बारे में नहीं पता है। जिसके बाद उसने युवक को फोन किया। उसे बताया कि जो माेबाइल उसने अपनी मंगेतर काे दिया है, वह किसी और का है। उसकी शिकायत दर्ज है। यह सुनते ही युवक के होश उड़ गए। वह शाम को ही मोबाइल लेकर पुलिस के सामने हाजिर था। युवक के साथ उसके दोस्त भी आए थे। युवक का कहना था कि वह मजदूरी करता है।

मोबाइल महंगा होने के चलते अपनी मंगेतर पर प्रभाव जमाने के लिए दे दिया था। उसे नहीं मालूम था कि यह मुसीबत गले पड़ जाएगी। मंगेतर को नया मोबाइल खरीदकर देने के बाद उससे यह मोबाइल बहाने से वापस लिया है।युवक और उसके दोस्तों ने पुलिस से गुहार लगाई कि वह इस बारे में उसकी मंगेतर को कुछ नहीं बताए। वर्ना मंगेतर और उसके स्वजन पर गलत प्रभाव पड़ेगा। इससे उनका रिश्ता तक टूट सकता है। युवक का कहना था कि वह भविष्य में दोबारा इस तरह के लालच में नहीं आएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *