Nirbhik Nazar

‘माँ के साथ छेड़छाड़ करते हैं दादा और चाचू..’, 8 साल का मासूम माँ के साथ शिकायत लेकर पहुंचा थाने, पुलिस ने किया मामला दर्ज…

कानपुर: घर में मां-बाप के साथ घटने वाली छोटी-बड़ी घटना मासूम बच्चों के दिलों में किस कदर घर कर जाती है, इसका एक उदहारण उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है। कानपुर में एक आठ साल के मासूम बच्चे का ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह थाने पहुंचकर अपनी मां की प्रताड़ना की कहानी पुलिस को सुना रहा है। मासूम बच्चा घर में रोज़ाना अपनी मां के साथ होने वाली मारपीट और अन्याय से तंग आ गया था। कानपुर में बर्रा थाना क्षेत्र में महिला ने अपने ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना का इल्जाम लगाकर थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया है।

खास बात यह है कि मां के साथ बच्चे ने पुलिस को अपनी मां के साथ हो रही प्रताड़ना के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर इंसाफ दिलाने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। बर्रा के छेदी सिंह के पुरवा में रहने वाली अलका यादव की शादी 5 जून 2010 को हुई थी। 2018 में पति का निधन हो होने के बाद वह अपने ससुराल में ही रह रही थी। अलका का आरोप है कि सास, ससुर व देवर हमें घर से निकल जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं, अक्सर मेरे ससुर रामचंद्र व दोनों देवर धीरज व अंकुर तीनों लोग मेरे साथ छेड़खानी की कोशिश करते हैं।

अलका का कहना है कि 28 मई को दोपहर लगभग एक बजे मेरी सास कुसुम, देवरानी संगीता के साथ मिलकर हमसे मारपीट व गली-गलौज की, मेरे ससुराल वाले पति के निधन के बाद से मारपीट व हमारा मानसिक शोषण करते हैं, मायके से मिले जेवरभी सास-ससुर ने छीन लिए है, साथ हमारे लड़के व मुझको जान से मारने की धमकी देते हैं। इस मामले में ज्वॉइंट CP आनन्द प्रकाश तिवारी का कहना है कि मामला संज्ञान में है, जांच कार्रवाई की जा रही है, केस दर्ज करने का निर्देश दे दिए गए हैं, पुलिस द्वारा जो व्यवहार किया गया है, वह काफी सराहनीय है और मेरा मानना है कि पूरे कमिश्नरेट में सभी थानेदार आए हुए फरियादियों व पीड़ित के साथ ऐसा ही बर्ताव करें।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *