Nirbhik Nazar

शिमला मे लोगों का उत्‍साह देखकर, गाड़ी से उतरे और पैदल चल पड़े पीएम मोदी, देखिए वीडियो

शिमला : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के शिमला में रोड शो के दौरान सड़क किनारे खड़े लोगों ने फूलों की बारिश की। हालांकि प्रधानमंत्री सुरक्षा कारणों से खुली गाड़ी में सवार नहीं हुए। गाड़ी के अंदर बैठकर ही पीएम मोदी ने लोगों का अभिवादन स्‍वीकार किया। सीटीओ चौक से नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू हुआ। सुरक्षा कर्मी वाहन के साथ चलते रहे। लोगों ने फूल बरसा कर नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। स्कैंडल प्‍वाइंट पर प्रधानमंत्री का काफिला रोका गया था। प्रधानमंत्री गाड़ी से उतरे व पैदल चले। इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। लोगों का उत्‍साह देखकर मोदी गाड़ी से उतर गए व कुछ दूरी तक पैदल चलकर लोगों का अभिवादन स्‍वीकार किया।

इस दौरान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व अन्य नेता प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहे। कुछ दूर पैदल चलने के बाद मोदी गाड़ी में  सवार हो गए। इस दौरान मोदी ने गाड़ी का आधा दरवाजा खाेल खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया।

वहीं बैरिकेड के दूसरी ओर खड़ी भीड़ पीएम के वाहन पर फूलों की बारिश करती रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिज मैदान पर पहुंचने पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ स्वागत किया गया।

पीएम मोदी का रोड शो 11.03 से 11.25 तक चला। 11 बजे के बाद नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू हुआ। रोड शो के दौरान स्वागत है मोदी जी का स्वागत है के नारे लगते रहे। फूल बरसा कर स्वागत कियागया। लोगों ने सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माल रोड से मंच के लिए रवाना हुए तो लोगों ने फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। शिमला का रिज मैदान पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों से गूंज उठा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *